रांची। लोहरदगा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महिलाओं के प्रति दिया गया बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही जेएमएम, उसके अगुआ और झारखंड के मुख्यमंत्री का महिलाओं के प्रति नजरिया पता चलता है। ये बातें आरती कुजूर ने कहीं। कहा कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को सशक्त कर रही है, नयी योजना महिलाओं के सम्मान में बना कर लागू कर रही है, शौचालय बनाना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व अवकाश योजना सहित कई योजनाएं चला रही हैं, वहीं झारखंड सरकार महिलाओं के नाम संचालित योजना को खत्म करने, महिलाओं के सम्मान को तार-तार करने में लगी है। झारखंड की महिलाएं जेएमएम और मुख्यमंत्री की ओछी मानसिकता को समझ चुकी हंै। उन्होंने कहा कि मां, बहन और पत्नी भी ब्यूटी पार्लर जाती है, कई महिलाएं इस रोजगार के कारण अपना और परिवार का पालन पोषण कर रही हैं, इसलिए महिलाओं से मुख्यमंत्री माफी मांगें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



