Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब: योगी आदित्यनाथ
    राज्य

    कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब: योगी आदित्यनाथ

    adminBy adminNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पन्ना/अशोकनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बदलने से क्या परिवर्तन हो सकते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिखाया है। जो कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती, विकास और गरीब कल्याण के काम नहीं कर सकती, लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, उस कांग्रेस रूपी बोझ को ढोने का मतलब क्या है?

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पन्ना के पवई और अशोकनगर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ कैसे मिलता है, यह बीते सालों में मध्यप्रदेश ने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने मिलकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से उबारा और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस की सरकारें जो काम 55-60 सालों में नहीं कर सकी थी, प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज की जोड़ी ने वह काम सिर्फ नौ साल में कर दिखाया है।

    योगी ने कहा कि कांग्रेस देश को जातियों के नाम पर बांटती रही। हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करती रही। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनी तो उन्होंने कहा कि यह गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों की सरकार है और सभी वर्गों के लिए काम करेगी। उन्होंने ’सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया, जिसमें समग्रता का भाव है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ समस्याएं पैदा करती है। ये समस्याएं उसकी वोट बैंक की राजनीति का आधार रही हैं, इसलिए वो इन समस्याओं को पोषित करती रही है, उनका समाधान नहीं किया। इन समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है। कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 लगाया, भाजपा ने कश्मीर से उसे हटाया। कांग्रेस के समय में देश में पनपे अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्याओं पर भी भाजपा की सरकार नकेल लगा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व सांसद सालखन मुर्मू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article विश्व कप की असफलता के बाद पीसीबी ने बाबर आजम को कप्तानी से बर्खास्त करने का किया फैसला
    admin

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version