-अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पहुंचे रांची के सांसद

रांची। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आईआईटीएफ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में गुरुवार को रांची के सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। खादी इंडिया और झारखंड मंडप की ओर से लगाए गए स्टॉल को देखा। सांसद ने कहा कि वोकल फॉर लोकल के उद्देश्य को पूर्ण करने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

सांसद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े कई संस्थान भी भाग ले रहे हैं। मुझे देखकर अच्छा लगा कि झारखंड के उत्पादों और झारखंड के स्टालों में जबरदस्त भीड़ दिख रही है। लोगों का आकर्षण दिख रहा है। यह हमारे लिए सुखद बात है। इस अवसर पर झारखंड की कला और संस्कृति की प्रस्तुति देने आए रांची के बेड़ो से जुड़े स्थानीय कलाकारों से भी सांसद ने मुलाकात की और कहा कि ये कलाकार झारखंड की संस्कृति के दूत हैं, जो हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version