रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के मुख्य संरक्षक एवं विधायक मथुरा प्रसाद महतो गुरुवार को हिनू स्थित झारखंड आंदोलनकारी चिह्नांकन आयोग कार्यालय पहुंचे। वे यहां आवेदकों के आवेदनों के निष्पादन से संबंधित जानकारियों के संदर्भ में अध्यक्ष दुर्गा उरांव से मिले।

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के आवेदनों का निष्पादन युद्ध स्तर पर हो और सरकार की लोकप्रियता बनी रहे। आयोग निष्पक्ष होकर कार्य करे। ख्याल रहे सही छूटे ना। कुछ लोग सरकार के पीछे पड़े हैं और बदनाम करने पर तुले हैं। इसलिए सभी आवेदनों का निस्तारण यथाशीघ्र हो। उरांव ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी को चिह्नित करने की दिशा में कोई कोताही नहीं हो रही है, बल्कि पुरी तन्मयता से आयोग कार्य कर रहा है। किसी को कहीं शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो, जेस देवी दयाल महतो, सुखलाल यादव, इजहार राही जितेंद्र सिंह राजीव रंजन, गीता देवी क्षत्रु राम, मोहम्मद फारूक आजम मोहम्मद मुस्लिम अंसारी नसीम अंसारी नुरुल्लाह अंसारी सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version