Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक के पहले वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज फैसला लेने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि आज की बैठक में ब्याज दरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला लिया जा सकता है। इसी वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,193.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 12,851.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.21 प्रतिशत टूट कर 32,982.38 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,321.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.88 प्रतिशत उछल कर 6,885.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,810.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,114.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.56 प्रतिशत लुढ़क कर 1,374.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,699.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 617.15 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,476 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.95 प्रतिशत उछल कर 2,299.88 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत कि बढ़त के साथ अभी तक के कारोबार में 3,074.12 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 17,119.12 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.16 प्रतिशत मजबूत होकर 16,027.13 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,023.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद बंद के बाद पुलिस हुई रेस, एक अपराधी को गोली मार किया गिरफ्तार
    Next Article छग विस चुनाव : 7 से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version