Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»पटाखा कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई को विधायक ने बताया सनातन धर्म के त्यौहार को फीका करने का प्रयास
    बिहार

    पटाखा कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई को विधायक ने बताया सनातन धर्म के त्यौहार को फीका करने का प्रयास

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया । फारबिसगंज में शहर के अंदर पटाखा कारोबारी पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई का स्थानीय भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी ने निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म के त्यौहार में बच्चों के उत्सवी माहौल को फीका करने का प्रयास बताया। शहर में पटाखा कारोबारी पर हो रही कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में शहर की व्यवसाई एवं स्थानीय लोग विधायक आवास में पहुंचे एवं प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर मदद की गुहार लगाया।

    मौके पर विधायक ने लोगो के समक्ष ही एसडीओ एवं डीएम से भी बात की। विधायक ने कहा कि हिंदू संस्कृति में दीपावली का एक अलग ही महत्व है। वर्षों पूर्व से इस प्रकार का कार्यक्रम होता आ रहा है। दीपावली में दीप एवं पटाखे से बच्चों के बीच एक उत्सवी माहौल बनता है। ऐसे में अगर शहर के व्यापारी बच्चों के उत्सवी माहौल के लेकर छोटे-मोटे पटाखे फुलझड़ी एवं अन्य सामान बेचते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। सरकार अगर इस तरह का मापदंड लाकर हिंदुओं के त्यौहार में बच्चों के उत्सव माहौल को फीका करने चाहती है तो यह सरासर गलत है।

    विधायक ने कहा कि मामले में जब उन्होंने एसडीओ से बात की तो एसडीओ ने कहा कि डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। वही जब उन्होंने डीएम से बात की तो डीएम ने बताया कि वह अभी छुट्टी पर है, उन्हें इस प्रकार की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसके निर्देश पर बच्चों के उत्सवी माहौल में विघ्न डालने का काम किया जा रहा है।जबकि एसपी ने विधायक का फोन रिसीव करना भी उचित नहीं समझा।

    उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि शिकायत करने पहुंचे शहर के व्यवसाई एवं लोगों ने बताया कि उन लोगों के पास जीएसटी भी मौजूद है और सरकार को पटाखा की खरीददारी करने की एवज में उनके द्वारा लगभग 10 लाख रुपया का जीएसटी टैक्स भी दिया गया है। अगर पटाखा का लाइसेंस के मापदंड का सवाल है तो पटाखा बिक्री करने एवं टैक्स लेने से पहले यह चीज को देखना चाहिए था कि उनके पास लाइसेंस है या नहीं है। विधायक ने प्रशासनिक कार्रवाई की सरासर निंदा करते हुए इसे हिंदू संस्कृति एवं सनातन त्यौहार में बच्चों को उत्सव को फीका करने की साजिश बताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article इको फ्रेंडली दीपावली को लेकर बच्चों के बीच जागरूकता अभियान
    Next Article अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,ऑटो बरामद
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना

      May 12, 2025

      बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

      May 12, 2025

      Auto Draft

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version