Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए चलेगा ‘नई चेतना’ अभियान
    रांची

    झारखंड में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए चलेगा ‘नई चेतना’ अभियान

    adminBy adminNovember 25, 2023Updated:November 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अभियान में दो लाख 85 हजार सखी मण्डल की ग्रामीण महिलाओं की भूमिका रहेगी अहम

    रांची। घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए विशेष तौर पर नई चेतना अभियान 22 दिसंबर तक संचालित होगा। इसकी शुरूआत शनिवार से हो गयी है। झारखंड में इस अभियान के संचालन में ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड (जेएसएलपीएस) की भूमिका अहम होगी। पिछले वर्ष भी केंद्र की पहल पर 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक इसका आयोजन किया गया था।

    एक बार फिर महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय (केंद्र सरकार) द्वारा ‘नई चेतना’ अभियान का शुभारंभ 25 नवंबर से किया गया है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सुषमा स्वराज भवन, दिल्ली में दीप प्रज्जवलित कर लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना’ के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। इस अभियान का आयोजन देश भर में 25 नवंबर से 22 दिसंबर तक किया जाना है।

    जेएसएलपीएस के अनुसार झारखंड राज्य में उसके द्वारा गांव एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इसमें दो लाख 85 हजार सखी मण्डल की ग्रामीण महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। एसएचजी के माध्यम से करीब 33 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अभियान के दौरान राज्य भर में विशेषकर गांवों में नुक्कड़ नाटक, रैली का आयोजन होगा।अवेयरनेस के लिए पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिता होंगे। चर्चा परिचर्चा का आयोजन होगा। बैनर, पोस्टर के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास होगा।

    नई चेतना अभियान के दौरान जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित जेंडर जस्टिस सेंटर की भी मदद ली जायेगी। इस सेंटर के जरिये घरेलू हिंसा, डायन कुप्रथा, मानव तस्करी आदि की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाये जाने का काम शुरू हुआ है। जेंडर जस्टिस सेंटर महिला थाना एवं अन्य सरकारी समर्थक तंत्रों के साथ जुड़कर महिलाओं को न्याय दिलाने में सहयोग करता है।

    राज्य के 12 जिलों बोकारो, दुमका, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, पलामू, रांची, सिमडेगा एवं पश्चिम सिंहभूम में कुल 55 सेंटर कार्यान्वित हैं। अबतक इनमें 549 मामले आए हैं। इनमें घरेलू हिंसा के अलावे बाल यौन उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, दहेज, मानव तस्करी, बाल विवाह एवं डायन कुप्रथा से संबंधित केस हैं जिन पर सेंटर के सदस्यों के द्वारा उचित कार्रवाई की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तरकाशी के सुरंग में फंसे खूंटी के मजदूरों के परिजनों की बढ़ रही बेचैनी
    Next Article रांची उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version