Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अब एक नजर में देख सकेंगे पूरा बनारस, दशाश्वमेध भवन में लगा थ्री डी स्कल्पचर मैप
    राज्य

    अब एक नजर में देख सकेंगे पूरा बनारस, दशाश्वमेध भवन में लगा थ्री डी स्कल्पचर मैप

    adminBy adminNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। अब एक नजर में पूरे वाराणसी शहर को देखा जा सकता है। चाहे वह वाराणसी के अर्धचन्द्राकार गंगा घाट हों या आइकोनिक बिल्डिंग। वाराणसी स्मार्ट सिटी की ओर से दशाश्वमेध घाट के पास बने दशाश्वमेध भवन में थ्री डी स्कल्पचर मैप बनवाया गया है। इसे एक नजर में देख कर वाराणसी के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दशाश्वमेध घाट पर वर्षों से पड़े ख़ाली स्थान पर दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) को मार्केट के रूप में विकसित किया है।

    महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

    काशी आने वाले पर्यटक दशाश्वमेध घाट का रुख जरूर करते हैं। अब इन सैलानियों को काशी के पर्यटन स्थल शहर के प्रमुख और जरूरत के महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। घाट के पहले ही योगी सरकार ने दशाश्वमेध भवन में थ्री-डी स्कल्पचर मैप बनवाया है। जिस पर काशी के अर्धचंद्राकार घाट, नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम, ऐतिहासिक बेनिया बाग़ व टाउनहाल, मानमंदिर वेधशाला, नेपाली मंदिर, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर, नमो घाट का नमस्ते स्कल्पचर, लाइब्रेरी, ट्रॉमा सेण्टर, मारवाड़ी अस्पताल समेत वाराणसी की कई आइकॉनिक इमारतें उकेरी गई हैं।

    28 करोड़ से व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है दशाश्वमेध भवन

    स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि दशाश्वमेध भवन में करीब 7.5 मीटर लम्बाई व 3.0 मीटर चौड़ाई का थ्री डी मैप स्कल्पचर लगाया गया है। जिसकी ऊंचाई लगभग 0.75 मीटर है। थ्री-डी स्कल्पचर मैप ब्रॉन्ज से बना है। उन्होंने बताया कि ये भवन काशी में आने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। यहां थ्री डी मैप स्कल्पचर के माध्यम से एक नजर में वाराणसी के महत्वपूर्ण और ज़रूरत की जगहों के बारे में पर्यटकों को जानकारी मिल जाएगी। 28 करोड़ की लागत से तीन मंजिल दशाश्वमेध भवन व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खूंटी आगमन ऐतिहासिक
    Next Article राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स से टेलीफोन पर की बातचीत
    admin

      Related Posts

      अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद

      June 30, 2025

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version