Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»भारत के गेंदबाजी प्रयोगों पर रोहित ने कहा-हम देखना चाहते थे कि हम क्या हासिल कर सकते हैं
    स्पोर्ट्स

    भारत के गेंदबाजी प्रयोगों पर रोहित ने कहा-हम देखना चाहते थे कि हम क्या हासिल कर सकते हैं

    adminBy adminNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। नीदरलैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए विश्व कप के आखिरी लीग मैच में विराट कोहली ने 2014 और कप्तान रोहित शर्मा ने 2012 के बाद अपना पहला एकदिवसीय विकेट लिया। यह मैच भारत ने 160 रन से जीता और विश्व कप में लगातार अपने नौवें मैच में जीत दर्ज की।

    भारत मैच में पांच फ्रंटलाइन गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरा, लेकिन कप्तान रोहित सेमीफाइनल के मद्देनजर प्रयोग करने के मूड में थे। इसके कारण सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल सहित पार्ट-टाइमर्स द्वारा लगभग आठ ओवर फेंके गए।

    रोहित ने मैच के बाद कहा, “जब आपके पास पांच गेंदबाज होते हैं तो यह हमेशा हमारे दिमाग में रहता है।आप टीम के भीतर विकल्प बनाना चाहते हैं और मुझे लगता है कि अब हमारे पास वह विकल्प है। मैच में हमारे पास नौ विकल्प थे। यह महत्वपूर्ण है। यह वह मैच था जहां हम कुछ चीजों को आजमा सकते थे। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हम कुछ अलग करने की कोशिश करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम क्या हासिल कर सकते हैं।”

    भारत टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के साथ पांचवें और छठे गेंदबाजी विकल्प के साथ आया था, लेकिन पांड्या टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत अंतिम एकादश में आर. अश्विन या ठाकुर को लाने के बजाय छह विशेषज्ञ बल्लेबाजों और पांच फ्रंटलाइन गेंदबाजों के साथ उतरा। पार्ट टाइमर खिलाड़ियों के विकेट लेने और मध्यक्रम के बल्ले से शानदार प्रदर्शन के साथ, भारत ने नॉकआउट से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ का प्रदर्शन किया है।

    नीदरलैंड के खिलाफ जीत की नींव भारत के बल्लेबाजों ने रखी, जिन्होंने 4 विकेट पर 410 रन बनाए, शतकवीर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 128 गेंदों पर 208 रन की साझेदारी की। अय्यर ने नाबाद 128 और राहुल ने 102 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवरों में 210 रन पर सिमट गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 व विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैं बस में भी, कुलदीप की गेंदबाजी का अध्ययन करने की कोशिश कर रहा था: तेजा निदामानुरु
    Next Article विश्वकप सेमीफाइनल को लेकर द्रविड़ ने कहा-दबाव तो होगा, लेकिन इससे टीम के दृष्टिकोण में कोई बदलाव नहीं आएगा
    admin

      Related Posts

      वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 203 रनों से दी करारी शिकस्त, खत्म किया 34 साल का इंतजार

      August 13, 2025

      एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह ने हंगरी में 3000 मीटर में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार

      August 13, 2025

      डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version