रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 107वां एपिसोड रविवार को संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जन के साथ राज्य के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम को सुना।

प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संथाल परगना प्रवास के क्रम में बोरियो विधानसभा में मन की बात सुनी, जबकि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रांची विधानसभा क्षेत्र के इरगु टोली में और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 278, 279 के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। भाजपा के सांसदों, पार्टी के महासचिव और अन्य नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं संग मन की बात सुनी।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड अपने आपमें अनूठा होता है। रविवार का संस्करण भारत के लोगों, युवा शक्ति के परिश्रम, प्रगति और उनके प्रेरक प्रसंगों से परिपूर्ण था। कहा कि मन की बात का हर प्रेरक प्रसंग हजारों लोगों को देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए बल प्रदान करता है।
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामूहिक शक्ति से हो रहे सकारात्मक बदलाव को मन की बात में जोर दिया है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम बढ़ता भारत, बदलता भारत को दिशा देता है। कहा कि इसमें भारत की प्रकृति, संस्कृति दोनों समाहित होते हैं।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात भारत के जन जन से जुड़ी बात है। इसमें स्वच्छता है, स्वावलंबन है, डिजिटल इंडिया है आत्म निर्भर भारत है।

कहा कि प्रधानमंत्री की के वोकल फॉर लोकल अभियान ने देश में चमत्कारिक बदलाव लाए हैं। कहा कि यह क्रांति अब रुकने वाली नहीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version