Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रचिन रवींद्र ने विश्व कप में तीसरा शतक लगाकर रचा इतिहास
    Breaking News

    रचिन रवींद्र ने विश्व कप में तीसरा शतक लगाकर रचा इतिहास

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी रचिन रवींद्र ने भारत में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक बनाया, जिससे वह विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए। रवींद्र ने यह रिकॉर्ड विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में अपने नाम किया था। रवींद्र ने 94 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाए। उनके रन 114 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से आए.

    इसके साथ ही रचिन ने इस विश्व कप में ही तीन शतक बना लिए हैं और सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ग्लेन टर्नर (1975, दो शतक), केन विलियमसन (2019, दो शतक) और मार्टिन गुप्टिल (2015, दो शतक) को पीछे छोड़ दिया है। रचिन के तीन शतक विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतक हैं। उनका यह तीसरा शतक अपने पहले विश्व कप में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे बड़ा शतक भी है।

    रचिन ने अपने आदर्शों में से एक, भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि 25 साल की उम्र से पहले अब उनके नाम तीन विश्व कप शतक हैं। 25 साल का होने से पहले सचिन ने विश्व कप में दो शतक लगाए थे।रचिन ने 25 साल की उम्र से पहले एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

    रचिन ने अब तक आठ मैचों में 74.71 की औसत और 107 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 523 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123* है। वह दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (545 रन) के बाद टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन ने भी 1996 विश्व कप में 25 वर्ष पूरा करने से पहले 523 रन बनाए थे। एक और ग्रुप स्टेज मैच और संभवतः कम से कम एक नॉकआउट मैच शेष होने के कारण, रचिन के पास सचिन से आगे निकलने का मौका है।

    रचिन अपने पहले विश्व कप में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन बनाने के जॉनी बेयरस्टो के 532 रन (11 पारियों में) के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। बता दें कि पाकिस्तान तीन जीत और चार हार के साथ छठे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड चार जीत और तीन हार के साथ चौथे स्थान पर है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को यह मैच जीतना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआयकर विभाग का तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन तीन जगह छापा
    Next Article विश्व कप से बाहर होने पर पांड्या ने कहा-यह पचाना मुश्किल है कि मैं टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हूं
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version