Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सोनीपत: विकसित भारत संकल्प यात्रा का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया शुभारंभ
    राज्य

    सोनीपत: विकसित भारत संकल्प यात्रा का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया शुभारंभ

    adminBy adminNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का किया गया सीधा प्रसारण

    सोनीपत। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को बैंयापुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का बतौर मुुख्यातिथि शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनायेंगे। प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 25 वर्षों को अमृतकाल की संज्ञा दी है। आजादी के सौवें वर्ष में पहुंचने के साथ ही हम विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होंगे।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिसमें बदलाव अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यहां एक महिला घूंघट में मिली जिन्होंने बताया कि यह उनके संस्कार हैं। इस पर उन्होंने राजस्थान की महिला रचना भाटिया का उदाहरण दिया जिन्होंने घूंघटप्रथा को दूर करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।

    सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बदलने का काम किया है, जिससे विकसित भारत के स्वप्न को मजबूती मिली है। राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व मेंं अंत्योदय की भावना से आगे बढ़ रहे हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबका सहयोग अपेक्षित है। हमें सभी सामाजिक बुराइयों को खत्म करते हुए आगे बढऩा होगा। उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने केंद्रीय मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 318 ग्राम पंचायतों में यात्रा जाएगी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। वरिष्ठ वर्ग रंगोली में मीनाक्षी, नेहा, राहुल तथा पेंटिंग में शिवानी, आयशा व साक्षी और कनिष्ठ वर्ग की पेंटिंग स्पर्धा में कशिश, जिया व वंशिका को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों से सम्मनित किया। उपायुक्त डा. मनाेज कुमार ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की संकल्प भारत की शपथ दिलाई। मौके पर ही प्रोपर्टी आईडी दी बनाकर,स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया दवाइयां नि:शुल्क रूप में वितरीत की गई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे सभी ने मन लगाकर सुना। आईएएस अधिकारी ईशा कालिया, जिला परिषद के सीईओ डा. सुशील मलिक, डिप्टी सीईओ उत्तम ढ़ालिया, जसबीर दोदवा, योगेशपाल अरोड़ा, सरपंच हिमाचल सिंह, डिप्टी डीईओ जितेंद्र छिक्कारा, डा. अतर सिंह, डा. सुभाष सिसोदिया, नवीन गुलिया, सुनीता ढुल आदि शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिनिस्ट्रीयल कर्मियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
    Next Article हर योजना का शिलान्यास के बाद लोकार्पण सुनिश्चित- डा प्रेमचंद
    admin

      Related Posts

      सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन

      December 16, 2025

      बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद

      December 15, 2025

      रील बनाने के चक्कर में गई जान, गंगा से युवक का शव बरामद

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महिला चौकीदार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, हटाए गए पोटका थाना प्रभारी
      • इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : काकोरी कांड के अमर शहीदों का बलिदान दिवस
      • केंदुआडीह गैस रिसाव मामले में जल्द ही काबू पा लिया जायेगा: राज सिन्हा
      • पुराना जर्जर भवन तोड़ने के दौरान हादसा, मजदूर की मौत
      • देश के बाहर बैठे अपराधी जल्द जाएंगे जेल : आईजी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version