-राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं
देहरादून। राज्यपाल ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुनानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है की यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव के बताए हुए मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है।

उन्होंने कहा की गुरु नानक देव ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं समाज को एकता के सूत्र में संजोने का कार्य करने वाली हैं। गहराई से विचार करने पर जीवन का सार तत्व मिल जाता है। हम सब इस पावन पर्व गुरु महाराज के बताए गये मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version