Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य के 9322 टोले और शहरी क्षेत्र के 41,773 घरों में बिजली नहीं, 1485.39 करोड़ की लागत से होगा विद्युतीकरण, 15 नवंबर को सीएम करेंगे एलान
    Jharkhand Top News

    राज्य के 9322 टोले और शहरी क्षेत्र के 41,773 घरों में बिजली नहीं, 1485.39 करोड़ की लागत से होगा विद्युतीकरण, 15 नवंबर को सीएम करेंगे एलान

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में अब भी 9322 गांव और टोले ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं है। इनमें से कुछ टोलों और गांवों में आंशिक विद्युतीकरण हुआ है, जबकि कुछ टोले ऐसे हैं, जहां अभी भी पूर्ण विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो पूर्ण अविद्युतीकृत टोलों की संख्या 2817 है, जबकि आंशिक रूप से अविद्युतीकृत टोलों और गांवों की संख्या 4980 है। वहीं, ऐसे शहरी क्षेत्र, जहां आंशिक विद्युतीकरण है, उनकी संख्या 1525 है, जबकि पूर्ण विद्युत रहित टोलों या गांवों में ऐसे घरों की संख्या 70,607 है। वहीं, आंशिक विद्युतकृत गांवों या टोलों में बिजली रहित घरों की संख्या 126185 है, जबकि शहरी क्षेत्र में 41773 घरों में बिजली नहीं है। ऐसे में कुल विद्युत रहित घरों की संख्या 238565 है।

    अब राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना की शुरुआत कर इन गांवों और टोलों में विद्युतीकरण करने की योजना बनायी है। इसके लिए राशि स्वीकृति भी कर ली गयी है। बता दें कि 15 नवंबर को राज्य सरकार की ओर से इस योजना की घोषणा की जायेगी।

    1485.39 करोड़ की राशि स्वीकृत
    मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से 1485.39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। कैबिनेट की बैठक में योजना पर मुहर लगायी गयी। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के अविद्युतीकृत टोलों-घरों और शहरी क्षेत्र के हुए अविद्युतीकृत स्थानों को विद्युतीकृत किया जाना है। योजना के लिए जेबीवीएनएल की ओर से डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों से सूची मांगी गयी थी, जिसके आधार पर योजना तैयार की गयी है।

    किस मद में होगा कितना खर्च
    राज्य सरकार ने 1485 करोड़ रुपये किस किस श्रेणी के विद्युतीकरण के लिए खर्च किया जाना है, इसकी सूची तैयार की है। इसके तहत पूर्ण विद्युतरहित 2817 टोलों में 483.32 करोड़ खर्च किया जाना हैै। पूरी तरह से अविद्युतीकृत टोलों के विद्युतीकरण की लागत प्रति घर 22.500 रुपये है, जिसमें बिजली के खंभों तक नेटवर्क संवर्धन लागत (डीटी. एचटी, और एलटी) शामिल है। वहीं, आंशिक विद्युत रहित टोलों में 781.39 करोड़ रुपए खर्च किया जाना है. जिसमें आंशिक रूप से विद्युतीकृत टोलों में प्रति घर 11.250 रुपये से अधिक नहीं होगी। शहरी क्षेत्र के विद्युत रहित टोलों में 197.55 करोड़ खर्च किया जाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के सेंट्रल जेल में मनी बर्थडे पार्टी, डांसर्स ने लगाए ठुमके, इडी की रेड में बड़ा खुलासा
    Next Article उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला आरोपित तेलंगाना से गिरफ्तार
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version