Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव

    adminBy adminNovember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रवैये की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए थे। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है।

    महंगाई की चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने का संकेत देने के कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स 63 अंक की गिरावट के साथ 35,088 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,536.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.65 प्रतिशत टूट कर 14,191.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 35,107.57 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.19 प्रतिशत फिसल कर 7,481.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,229.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 15,900.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज दबाव की स्थिति बनी नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,864 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.27 प्रतिशत उछल कर 33,443.21 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,106.87 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 141.06 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,257.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.22 प्रतिशत टूट कर 2,504.96 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.04 प्रतिशत फिसल कर 17,726.49 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,417.96 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,931.46 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.29 प्रतिशत गिर कर 3,059.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं: हार्दिक सिंह
    Next Article वैश्विक दबाव के बावजूद रिकवरी मोड में घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version