रांची। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सादिक अनवर रिजवी हज पर जायेंगे। सरकार ने उनके आवेदन के आधार पर 20 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी है। सादिक अनवर अभी पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर कार्यरत हैं। अखिल भारतीय सेवाएं छुट्टी नियमावली के तहत 22 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक कुल 20 दिनों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उक्त् अवधि में उन्हें निजी व्यय पर हज (उमरा) के लिए विदेश (सउदी अरब ) यात्रा की अनुमित दी गयी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसचूना जारी कर दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



