चंदवा के जमीरा पंचायत के खेल मैदान में चुनाव सभा को किया संबोधित
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम के समर्थन में की सभा
लातेहार। लातेहार चंदवा के जमीरा पंचायत के खेल मैदान में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा की। वहीं मंच का संचालन दीपू कुमार सिन्हा ने किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि हम झारखंडियों को बाहरी लोगों से बचाना है। मोदी सरकार ने हेमंत सोरेन सरकार का बकाया एक लाख छतीस हजार करोड़ रुपये आज तक नहीं दिया। बकाया राशि की मांग कि तो हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। जेल में रहने के दौरान ही मंईयां सम्मान योजना जैसे कई योजना को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया। जब भाजपा की सरकार झारखंड में थी तो उनके द्वारा 250 रुपये वृद्धा पेंशन दी जाती थी।
जब झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी तो उनके द्वारा सभी लोगों को एक हजार की राशि दी गयी। आज सभी झारखंडियों को उनके खाते में पैसा जा रहा है। जो आप सभी लोग को मिल भी रहा है। भाजपा की सरकार अगड़ा, पिछड़ा, आदिवासी-मूलवासी करके लड़ाई लगवाने का काम किया और झारखंड को लूटने का काम किया। हेमंत सोरेन ने आप सबको के बारे में सोचा और फैसला लिया कि सभी झारखंडियों का केसीसी ऋण माफी किया, बिजली बिल माफ करने का काम किया। जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड में सरकार आपको बनानी है। अपना मत देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को भारी बहुमत से जितायें। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। तब से झारखंड के लोग को यह पता चला है कि यह हमारी सरकार है।
इस अवसर पर जुनैद अनवर, समसूल होदा, अरुण दुबे, शीत मोहन मुंडा, पप्पन खान, विनोद उरांव, डब्ल्यू प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, सुशील यादव, असगर खान, धनराज यादव, लच्छू टाना भगत, अंकित तिवारी समेत बड़ी संख्या इस चुनावी सभा में दूर दराज से लोग आये हुए थे।