रांची। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री व गढ़वा से झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर को साइबर अपराधियों ने हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की। लेकिन मंत्री बच गये। जाल में नहीं फंसे। हनी ट्रैप में फंसाये जाने का खुलासा खुद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर किया है। मंत्री ने जारी वीडियो में कहा है कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर पर बार-बार वीडियो काल आ रहा था।

जब उन्होंने काल रिसीव किया तो तत्काल अश्लील फोटो आने लगा। मंत्री ने तुरंत फोन काट दिया और नंबर ब्लाक कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके खिलाफ विरोधी साजिश कर रहे हैं। उन्हें धमकी दी जा रही है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। लेकिन विरोधी अपनी चाल में सफल नहीं होंगे। जनता सब जानती है। कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी थाने में देकर मामला दर्ज करायेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version