रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का नतीजा आचुका है। इस बार इंडिया गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर ली है। वहीं, इस चुनाव में कई ऐसे लोगों को भी हार का सामना करना पड़ा, जो झारखंड की राजनीति में बड़े चेहरे माने जाते हैं या फिर राज्य में मंत्री पद पर रह चुके हैं।

ऐसे नेताओं में आजसू प्रमुख सुदेश महतो को सिल्ली में झामुमो के अमित महतो से शिकस्त मिली। बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को भी चंदनक्यारी में हार का सामना करना पड़ा। हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम में सरयू राय से शिकस्त मिली। महिला, बाल विकास व सामाजिक कल्याण मंत्री बेबी देवी को भी डुमरी में जेएलकेएम के जयराम महतो से पराजित होना पड़ा। इसके साथ हेमंत कैबिनेट के एक और मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी गढ़वा में भाजपा के सत्येंद्रनाथ तिवारी से शिकस्त मिली।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version