एक किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और 60 लाख रुपये, 61 जिंदा कारतूस बरामद
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सीबीआइ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सीबीआइ की टीम ने 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुल 20 ठिकाने पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीबीआइ की टीम ने 60 लाख रुपये और एक किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और 61 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। जिन 20 ठिकानों पर सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की। उनमें 11 साहिबगंज, तीन रांची, एक कोलकाता और पटना में ठिकाना शामिल है।

इन लोगों से जुड़े ठिकाने पर सीबीआइ ने की छापेमारी
प्रेम प्रकाश: रांची
सीए जयपुरियार: रांची
पूर्व जिला खनन पदाधिकारी: रांची
महताब आलम: राजमहल
रंजन वर्मा: साहेबगंज
संजय जायसवाल: साहेबगंज
सुब्रतो पाल: साहेबगंज
टिंकल भगत: साहेबगंज
अवध किशोर सिंह: साहेबगंज
भगवान भगत: साहेबगंज
कृष्णा शाह: साहेबगंज

क्या है मामला
बता दें कि नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले की सीबीआइ जांच कर रही थी। वहां के प्रधान विजय हांसदा इस मामले में गवाह थे। लेकिन बाद में वो मुकर गये। हजार करोड़ अवैध खनन घोटाला मामले में आरोपी बनाये गये विभिन्न व्यक्तियों के खिलाफ जांच की जा रही थी। इस मामले में इडी के बाद सीबीआइ ने अपने एफआइआर में बड़े मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा, विष्णु कुमार यादव, पवितर कुमार यादव, राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुवेश मंडल समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में विजय हांसदा द्वारा दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाने में दर्ज केस को सीबीआइ ने टेकओवर कर लिया था। सीबीआइ के चर्चित डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह को केस का आइओ बनाया गया। साथ ही साहिबगंज में अवैध खनन के मामले में झारखंड माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और एसटी-एससी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version