Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पश्चिम बंगाल में मौसम साफ, कोलकाता सहित कई जिलों में ठंड बढ़ने के संकेत
    राज्य

    पश्चिम बंगाल में मौसम साफ, कोलकाता सहित कई जिलों में ठंड बढ़ने के संकेत

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। कोलकाता समेत राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में यहां बारिश का कोई असर नहीं रहा।

    राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 49 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच रहा।

    हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भी मौसम साफ रहा। इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंडक का असर महसूस किया जा सकता है, जबकि दिन के समय हल्की धूप के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

    मालदा, मुर्शिदाबाद और नादिया जैसे उत्तरी जिलों में सुबह के समय हल्की ठंडक बढ़ने के संकेत हैं। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ रही है, जहां तापमान में और गिरावट हो सकती है।

    राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई है, और अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदार्जिलिंग टी फेस्टिवल में स्वीडिश रॉक स्टार की मौजूदगी से बंधेगा समां
    Next Article मारा गया कुख्यात माओवादी कमांडर छोटू खरवार, साथियों ने की हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

      July 27, 2025

      हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ में 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version