Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गयी है : रविंद्र राय
    झारखंड

    कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गयी है : रविंद्र राय

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन
    कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
    रांची। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 11 नवंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने उनका बीजेपी में स्वागत किया।

    मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि आजादी के समय पूरे देश में एक ही दल कांग्रेस होता था। उसके बैनर तले हर देशप्रेमी देश और आजादी के लिए काम करता था। धीरे-धीरे कांग्रेस ने अपना चरित्र खो दिया। देशभक्ति के साथ राजनीति करने का चरित्र खो दिया। देशभक्ति के साथ देश सेवा करने के मिशन को खो दिया। महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्श को खो दिया। कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गयी है। देशद्रोही राजनीति का इतिहास रखने वाले कम्युनिस्ट की अनुयायी बन गयी। जहर बोने वाले राजद जैसे क्षेत्रीय दलों की सहकर्मी बन गयी।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाव को दबाकर कांग्रेस में बने रहने वाले लोग अब बीजेपी में आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो चुनाव के लिए नहीं, देश के लिए राजनीति करती है। सत्ता के लिए नहीं सेवा और समर्पण के लिए राजनीति करती है। भारत की संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए चुनाव लड़ रही है। बीजेपी पार्टी नहीं परिवार है। यह देश के लिए राजनीति कर रही है। देश भक्ति का इतिहास पढ़कर कांग्रेस में जाने वाले लोग धीरे-धीरे बीजेपी में शामिल होंगे। राजधानी रांची में कांग्रेस का एक मजबूत किला ध्वस्त हो गया है।

    देश हित के लिए बीजेपी में आये हैं : आदित्य
    इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय और बीजेपी की नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुआ हूं। मेरी पांच पीढ़ी कांग्रेस में रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड और देश हित के लिए बीजेपी में आये हैं। हमलोग हमेशा राष्ट्रवाद के पुजारी रहे हैं। कांग्रेस और झामुमो की सरकार स्वार्थ के साथ काम कर रही है। यहां युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। अगर झारखंड को बचाना है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी आवश्यक है। प्रोफेशनल कांग्रेस के सभी पदधारी सहित 1000 से ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। झारखंड के लोगों से उन्होंने सोच समझकर वोट देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजधानी और राज्य में गुंडागर्दी रोकनी हो तो बीजेपी को वोट दें।

    उनके साथ प्रभात कुमार, भुवनेश ठाकुर, विद्याकर कुंवर, सरवर पॉल, एएनएम एंर्ड्यू, अनिल कुमार सिंह, सूरज झा, गौरव आनंद, मयूर जायसवाल, विकास कुमार, निशांत जयसवाल सहित अन्य भी बीजेपी में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा की सरकार बनी तो पत्थरबाजों को होगा उपचार, गुंडों-माफियाओं का राज होगा खत्म: योगी आदित्यनाथ
    Next Article बीजेपी की मंशा है किसी भी तरह देश की एकता को तोड़ना और दादागिरी चलाना: खरगे
    shivam kumar

      Related Posts

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026

      ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version