Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा की सरकार बनी तो पत्थरबाजों को होगा उपचार, गुंडों-माफियाओं का राज होगा खत्म: योगी आदित्यनाथ
    Top Story

    भाजपा की सरकार बनी तो पत्थरबाजों को होगा उपचार, गुंडों-माफियाओं का राज होगा खत्म: योगी आदित्यनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गढ़वा में चुनाव प्रचार किया। वह भवनाथपुर से बीजेपी के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में वोट की अपील करने आये थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मां-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वालों, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का टिकट कट जाता है। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद पत्थरबाजों का उपचार किया जायेगा। गुंडों और माफियाओं का उपचार होगा। बेटी और व्यापारियों को सुरक्षा और गरीब को सम्मान मिलेगा। एनडीए की सरकार गरीबों को योजनाओं का लाभ देकर झारखंड को विकसित करेगी। उन्होंने भानु प्रताप शाही से कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों को अयोध्या, काशी के दर्शन करवाएं। अगले साल महाकुंभ भी है, झारखंड के लोग वहां भी आयें। किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। 23 नवंबर को झारखंड में कमल खिलेगा।

    हेमंत सरकार ने लूट मचा रखी है
    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास, सुरक्षा, सुशासन और विरासत के सम्मान के समन्वय के साथ अगर कोई पार्टी देश में शासन कर सकती है, तो वो है भाजपा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 5 साल के दौरान आपने अराजकता और भ्रष्टाचार को देखा होगा। एक ओर पूरे देश में विकास और लोककल्याणकारी योजनाएं मोदी जी के नेतृत्व में चल रहीं हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री और उनके करीबी ने लूट मचा रखी है। प्राकृतिक संसाधनों क लूट मची हुई है। अराजकता व्याप्त है। पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाने देते। गरीबों को, किसानों को, नौजवानों को सम्मान नहीं मिल रहा। नौजवान पलायन के लिए मजबूर है, तो किसान आत्महत्या के लिए. गरीब भूखों मर रहा है।

    झारखंड में पनप रहे हैं माफिया
    उन्होंने कहा कि झारखंड में माफिया पनप रहे हैं। भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, पशु माफिया। इन्होंने बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों को बसाकर यहां अराजकता फैलाने की पूरी छूट दे रखी है। आपके पास में उत्तर प्रदेश है। कोई सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। अगर किसी ने बेटी-बहन की इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की, किसी पर्व-त्योहार में बाधा डालने की कोशिश की, तो सीधे यमराज के घर का टिकट कटता है. तब केवल राम नाम सत्य है की ही यात्रा निकलती है। सुरक्षा हो या सम्मान, समृद्धि हो या सुशासन, यह सिर्फ भाजपा दे सकती है. इसलिए भाजपा ने झारखंड के लिए कहा है कि पार्टी यहां सत्ता में आएगी, तो 23 नवंबर के बाद गोगो दीदी योजना लागू होगी। हर महिला के खाते में 2100 रुपए हर महीने जमा होंगे। लक्ष्मी जोहार योजना में हर उपभोक्ता को 500 रुपए में भरा हुआ सिलेंडर देंगे. साल में 2 बार मुफ्त सिलेंडर देंगे। युवाओं को 2 साल तक 2,000 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 21 लाख गरीबों का आवास भी भाजपा की सरकार बनाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपाई सोरेन का अपमान झारखंड की आदिवासी जनता का अपमान है, मोदी जी सम्मान करेंगे : अमित शाह
    Next Article कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गयी है : रविंद्र राय
    shivam kumar

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version