रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए शुक्रवार झारखंड के रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सिमडेगा के लिए रवाना हो गए। वे सिमडेगा के महागठबंधन के प्रत्याशी भूषण बाड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का लोहरदगा में भी कार्यक्रम तय है। यहां वह मौजूदा वित्त मंत्री और उम्मीदवार रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। फिर शनिवार को जमशेदपुर में वे कोल्हान के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके अलावा वह धनबाद में भी एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version