Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विकसित भारत अब सपना नहीं, चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है: उपराष्ट्रपति
    देश

    विकसित भारत अब सपना नहीं, चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है: उपराष्ट्रपति

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को नई दिल्ली में ‘विकसित भारत 2047 – विजन ऑफ न्यू इंडिया 3.0’ कॉन्क्लेव में कहा कि विकसित भारत अब सपना नहीं बल्कि चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस लक्ष्य को हासिल करके रहेंगे।

    धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आम आदमी की आय को 8 गुणा करना होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में सरकार की नीतियां मददगार होंगी। सरकार की नीतियों ने एक ऐसे वातावरण का निर्माण कर दिया है कि जहां हर भारतीय अपनी प्रतिभा को निखार सकता है। उन्होंने कहा कि आज 50 करोड़ लोग बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ गए हैं। बिना बिचौलिए के लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा पहुंचता है। एक साल में चार एयरपोर्ट नए बन रहे हैं। मेट्रो सिस्टम बन रहा है। प्रतिदिन 14 किलोमीटर राजमार्ग और 6 किलोमीटर रेलवे लाइन तैयार हो रही है।

    संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के व्यवधान पर चिंता जताते हुए धनखड़ ने कहा कि संसद प्रजातंत्र का मंदिर है और हमें वहां जनता की पूजा करनी चाहिए। संसद लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने का स्थान है। यदि ऐसे मंदिर की हम गरिमा नहीं रख पाते, वहां विचार-विमर्श नहीं होता है तो वह अशांति और व्यवधान का अड्डा बन जाता है। उन्होंने कहा कि व्यवधान कोई उपाय नहीं बल्कि एक राग है। धनखड़ ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी आत्मा को टटोलें और शपथ का ध्यान करें। भारत के संविधान के प्रस्तावना को सामने रखें और संसद को शत प्रतिशत उत्पादक बनाएं।

    उन्होंने कहा कि राजनीति के अंदर परिवर्तन के बिना कुछ नहीं होता है और देश में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर एक जनजातीय महिला विराजमान हैं और केंद्र सरकार का नेतृत्व एक अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह दशकों के बाद किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीन बार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र से बरामद किए दो पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन
    Next Article भारतीय नौसेना ने अरब सागर में श्रीलंकाई ध्वज लगी दो नौकाएं पकड़ीं, 500 किग्रा क्रिस्टल मेथ बरामद 
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version