Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में फिर महागठबंधन की सरकार बनेगीः हेमंत सोरेन
    Top Story

    झारखंड में फिर महागठबंधन की सरकार बनेगीः हेमंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को महुआडांड़ के खेल स्टेडियम में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हमारी महागठबंधन की सरकार ने झारखंड के गरीब, आदिवासी व मूलवासी के दु:ख दर्द को कम करने का काम किया है। चुनाव के बाद एक बार फिर झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन के प्रत्याधशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील की। कहा कि इवीएम के एक नंबर में गठबंधन पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र जी का बटन है। उसे आप इतना दबाएं की इसकी टीटी की आवाज दिल्ली का कान फाड़ दे। फिर से हमारी सरकार बनेगी। उसके बाद जितने भी यहां गरीब, मूलवासी, आदिवासी की जो भी समस्यायें है सबको जड़ से समाप्त करेंगे।

    विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री
    विपक्ष पर जम कर बरसते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार को पांच साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं होने दिया गया। एक महीना पहले चुनाव की घंटी बजा दी गई। ये नहीं चाहते कि यहां के मूलवासी, आदिवासी यहां पूरे 5 साल पूरा कर सकें। दो-ढाई साल तो कोरोना ही खा गया। दो-ढाई साल हमलोग विपक्ष से लड़ते रहे। झारखंड अलग होने के बाद कोई इतिहास नहीं है कि समय से पहले कभी चुनाव हुआ है। कौन सा विपत्ति या कौन सा आपदा आ गया कि समय से पहले आप चुनाव कर रहे हैं। वह सिर्फ इसलिए कि चुनाव आयोग के पास अधिकार है। आज केंद्र की एजेंसिया भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली बनकर रह गई है। जो इसके विरूद्ध आवाज उठाता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। हमको भी बिना किसी सबूत के जेल में डाल दिया गया।

    महिला सशक्तिकरण को लेकर लंबी लकीर खींची है
    सीएम ने कहा कि हमलोगों ने महिला सशक्तिकरण के बीच एक लंबी लकीर खींची है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना हमलोगों ने चलाया है। माता व बहनों के खाता में एक हजार रूपए भेज रहे हैं। आप आज संकल्प लीजिए कि हमलोग फिर से सरकार बनाएंगे। सरकार बनी तो एक-एक लाख रुपया हर घर पहुंचने का काम हमलोग करेंगे। मंईयां सम्मान योजना की राशि दिसंबर से ढाई हजार रुपया होने जा रहा है। हमको पता है हमारे राज्य के लोग कितने गरीब हैं। छोटे-छोटे जरूरत के लिए महाजनों से उधारी लेते हैं। अब किसी महाजन के पास आपको उधारी लेने का जरूरत नहीं पड़ेगी।

    सीएम ने कहा कि हमलोगों ने बिजली बिल माफ कर दिया। विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है तो सिर्फ हिंदू- मुस्लिम और घुसपैठिया की बात कह कर और लड़वा-कटवा कर वोट छीनने का प्रयास करते हैं। फूट डालो राज करो कि राजनीति चलता है। हमलोगों का जो राज्य का खनिज संपदा है इस पर उनकी पूरी नजर है। झारखंड में गृह मंत्री और प्रधानमंत्री चक्कर काट रहे हैं। आपको हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़वाकर वोट मांगने का काम कर रहें है। भारतीय जनता पार्टी रोटी, बेटी और माटी की बात करते हैं, लेकिन इन लोगों को रोटी बेटी की चिंता नहीं है। बीजेपी बोलती है कि पुनर्वास आयोग बनाएंगे। लेकिन यह सिर्फ घोषणा मात्र है। हम लोगों ने तो विस्थापन आयोग बना भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत के हेलिकॉप्टर को रोक कर उनकी जान को खतरे में डालने की साजिश रची गयी : सुप्रियो
    Next Article इंडी गठबंधन ने एक वोट सात गारंटी घोषणा पत्र जारी किया
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version