Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हेमंत के हेलिकॉप्टर को रोक कर उनकी जान को खतरे में डालने की साजिश रची गयी : सुप्रियो
    झारखंड

    हेमंत के हेलिकॉप्टर को रोक कर उनकी जान को खतरे में डालने की साजिश रची गयी : सुप्रियो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जेएमएम ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर शिकायत की, चुनाव आयोग से भी शिकायत की है
    -चुनाव आयोग ने यूपी में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया, लेकिन झारखंड में नहीं बढ़ाया
    रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेसवर्ता में कहा कि पीएम की सुरक्षा का हवाला देकर हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर को रोक दिया गया। जबकि नियम के मुताबिक हेमंत के हेलिकॉप्टर को तय सीमा और परिधि के बाहर से उड़ान भरना था। कहा कि इसके लिए हमने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर शिकायत की है। ये एक गंभीर मामला है। ये एक प्रकार से हेमंत सोरेन को जनता की पहुंच से दूर करने का मामला है। उनकी सुरक्षा से जुड़ा मामला है। कहा, हमारा मानना है कि इस मामले में हेमंत सोरेन की सुरक्षा को खतरा था। इसके पीछे एक साजिश है। ऐसे इलाके में हेलिकॉप्टर को डेढ़ घंटे रोका गया जहां से कम्युनिकेशन का कोई साधन नहीं था। कहा कि ये गंभीर मामला है। सीएम हेमंत सोरेन हमारे स्टार प्रचारक हैं, उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने इसका गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया। कहा, हम पहले से कहते आ रहे हैं कि चुनाव आयोग और बीजेपी में घनिष्ठता है।

    जेएमएम नेता ने आगे कहा, चुनाव आयोग से हमने पहले ही कहा था, त्योहारों को देखते हुए चुनाव की तिथियों को आगे बढाया जाये। लेकिन हमारी एक भी नहीं सुनी गयी। अब इसी चुनाव आयोग ने यूपी में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। कहा कि जबकि यूपी में उपचुनाव में होने वाले हैं। कहा कि अयोध्या में ये लोग चुनाव हार गये। फिर से इनको यूपी के उपचुनाव में हार का डर सताने लगा है इसलिए तिथियों का ये खेल चल रहा है। कहा अयोध्या में जनता ने बता दिया कि राजनीति में अगर धर्म को मिलायेंगे तो, ये जनता को बर्दाश्त नहीं होगा।
    सुप्रियो ने कहा कि यहां भी बीजेपी नेताओं की ओर से मुसलमानों को लेकर धार्मिक बयान दिये जा रहे हैं। इतना होने पर भी चुनाव आयोग खामोश है। सीएम को खतरे में डाल दिया गया, इस पर भी चुनाव आयोग खामोश है। पीएम की सुरक्षा के नाम पर पूरे झारखंड को एरियर अरेस्ट कर लो।

    सुप्रियो ने कहा, चुनाव आयोग का जो पूरा रवैया है, ये गंभीर सवाल पैदा करता है। कहा हमारे मामले में चुनाव आयोग का अलग रुख है। बीजेपी के मामले में अलग रुख है। कहा हिंदुओं का महापर्व छठ शुरू हो गया। एक बड़ी आबादी राज्य से बाहर चली गयी। 12-13 नवंबर को उनको लौटना है। कहा कि इस तरह उनको मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि यूपी की तरह ही हरियाण की चुनाव की तिथियों को बदला गया और नतीजों को अपने फेवर में किया गया। कहा कि यही साजिश यूपी में भी रची जा रही है। वहां अगर 10 नवंबर को चुनाव होता, उसका जो ट्रेंड सामने आता, तो झारखंड में तो चुनाव हार ही रहे हैं, महाराष्ट्र में भी इसका असर होता। इनकी दूसरी नीति है किसी तरह हमारे सीएम को चुनाव प्रचार से रोका जाये। उनको डराया जाये। आतंकित किया जाये। कहा, जहां-जहां जंगल में सीएम का हेलिकॉप्टर जायेगा, वहां उनको रोकने की साजिश हो रही है। कहा कि आपने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया। लेकिन इसी आदिवासी के एक बेटे हेमंत सोरेन की जान को आप खतरे में डाल रहे हैं। ये गंभीर मुद्दा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआप सत्ता परिवर्तन कीजिये, हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे : राजनाथ सिंह
    Next Article झारखंड में फिर महागठबंधन की सरकार बनेगीः हेमंत सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version