Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार की उम्र अब बस 13 दिन : सुदेश महतो
    झारखंड

    हेमंत सरकार की उम्र अब बस 13 दिन : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। जनता ने राज्य के विकास के प्रति कार्य करने के लिए सरकार को बहुमत दिया था। इस सरकार ने पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया और अब फिर से अपने झूठे वादों से जनता को भ्रामित कर रही है। हेमंत सरकार की उम्र अब बस 13 दिन। जनता बदलाव के लिए तैयार है।

    ये बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने लोहरदगा में एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत के पक्ष में आयोजित पदयात्रा के दौरान कही। मौके पर उन्होंने लोहरदगावासियों से आगामी 13 नवंबर को एनडीए के पक्ष में अपना मत देने की अपील की। पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

    महतो ने कहा कि कांग्रेस के निरंकुश राज ने लोहरदगा के जनादेश का अपमान किया है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी को जनता ने प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया लेकिन उनके क्षेत्र के अधिकारी जनता और उनकी समस्याओं को महत्व नहीं देते हैं। यह इनकी विफलता है। वित्त मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यहां के लोग आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए लोहरदगा संकल्पित है। जनता का मन और मत दोनों एनडीए के साथ है।

    महतो ने कहा कि हमारी तैयारी अन्नदाताओं को मजबूत करने की है। किसानों की आय तीन गुना करने के लिए आर्थिक सहायता के साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीकी सहायता भी दी जाएगी। रबी एवं खरीफ फसल की खेती के लिए 20 हजार रुपये प्रति वर्ष और भूमिहीन खेतिहर परिवार को स्वरोजगार के माध्यम से आय के लिए 25 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। साथ ही भूमिहीन, खेतिहर मजदूर एवं कमजोर किसान परिवारों के मुखिया के लिए 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में उन्हें मदद मिल सके। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी को घेरा, कहा- पिछड़ों का आरक्षण 27 से घटाकर 14 प्रतिशत किया
    Next Article चुनाव आया तो अमित शाह को सहारा में डूबे निवेशकों के 40 हजार करोड़ रुपये की याद आयी: विनोद पांडेय
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

      May 24, 2025

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025

      टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version