पलामू। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पलामू पहुंचे। उन्होंने हरिहरगंज के सीता हाई स्कूल के मैदान में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित। सम्राट ने कहा कि झारखंड प्रदेश का विकास डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। इसके लिए यहां एनडीए की सरकार बनाना बेहद जरूरी है।
सम्राट ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार है। यदि हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह को विजयी बनाते हैं तो झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनाने में मदद मिलेगी। कमलेश सिंह को जीतते हैं, तो भाजपा मजबूत होगी। झारखंड मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। डबल इंजन की सरकार झारखंड प्रदेश के संसाधनों का उपयोग कर तेजी से विकास कर सकेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आरक्षण व विकास विरोधी है।
कार्यक्रम में प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह, सूर्या सोनल सिंह, उड़ीसा के सांसद रविंद्र नारायण बहेरा, उत्तर प्रदेश विधायक लाल बहादुर चौधरी, भाजपा नेता अशोक सिंह सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।