Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»रोमांचक मुकाबले में भारत ने 11 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया
    स्पोर्ट्स

    रोमांचक मुकाबले में भारत ने 11 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भारत ने श्रृंखला में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
    सेंचुरियन। चार टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से पटखनी दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी मुख्य कारक रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों में अपना पहला शतक लगाया।

    भारत की तरफ से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। मेजबान टीम के लिए हेनरी क्लासेन ने 41 रन, कप्तान एडन मार्कराम ने 29 रन, रेजा हेंड्रिक्स ने 21 रन और रयान रिकल्टन ने 20 रन की पारी खेली। हालांकि आखिर के ओवर में मार्को यानसन ने धुंआधार शॉट लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। यानसन ने 17 गेंदों में 54 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोलकर सिर्फ 208 रन ही बना सकी और उसे 11 रनों से हार झेलनी पड़ी।

    भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

    इससे पहले, एक बार फिर टॉस हारकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की और 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तेज गति से रन से भी बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 25 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 18 रन, रिंकू सिंह ने 8 रन और रमनदीप सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। इस बीच तिलक वर्मा ने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। तिलक ने 56 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एंडिले सिमलेन ने दो-दो विकेट लिए। जबकि मार्को यानसन को एक सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरातः अहमदाबाद की 13 व सूरत की 2 जगहों पर इडी की छापेमारी
    Next Article मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने की याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version