Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे 
    दुनिया

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अबू धाबी। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। भारत के राजदूत संजय सुधीर ने उनकी अगवानी की। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। जयशंकर ने यहां पहुंचने के कुछ देर बाद दुबई में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी परिसर के शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का वीडियो जयशंकर ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दुबई कैंपस के उद्घाटन में मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक के साथ शामिल होकर बहुत खुशी हुई। उनसे इस बारे में बात की कि कैसे उभरता भारत अपनी शिक्षा प्रणाली का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रहा है और वैश्विक कार्यस्थल के लिए तैयारी कर रहा है। मुझे विश्वास है कि आज के उद्घाटन से भारत और यूएई के बीच अधिक सहयोग और संबंध विकसित होंगे।

    एस जयशंकर ने आज दुबई में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ वर्चुअल रूप से बातचीत की और इस पर अत्यंत खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और वैश्विक व्यवस्था में भारत की प्रमुखता में उनकी रुचि देखकर खुशी हुई। उन्होंने बदलती दुनिया में भारतीय छात्रों के लिए अधिक अवसरों को भी रेखांकित किया।

    दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर जयशंकर की यात्रा का सचित्र ब्यौरा साझा किया। दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा, ”विदेशमंत्री एस. जयशंकर आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। हम अपने देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।”

    उल्लेखनीय है कि जयशंकर इससे पहले इस साल जून में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए थे। भारत और यूएई ने 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। यूएई ने उसी साल भारत में अपना दूतावास खोला। उसके अगले साल भारत ने यूएई में अपना दूतावास खोला।

    दोनों देश ब्रिक्स, आई2यू2 (भारत-इजराइल-यूएई-यूएसए) और यूएई-फ्रांस-भारत (यूएफआई) त्रिपक्षीय आदि अंतरराष्ट्रीय मंचों का भी हिस्सा हैं। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में यूएई को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था। भारत और यूएई के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को तब नई गति मिली जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में यूएई का दौरा किया। यह 34 वर्ष में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इसने दोनों देशों के बीच नई व्यापक और रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई। तब से प्रधानमंत्री मोदी पांच बार और यूएई का दौरा कर चुके हैं। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने कई बार भारत की यात्रा की है। जनवरी 2024 में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने के लिए गुजरात (भारत) का दौरा किया।

    इस साल इससे पहले विदेशमंत्री जयशंकर ने अपने यूएई समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करने के लिए बैठक की। इस दौरान जयशंकर ने अबू धाबी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े 2.15 लाख रुपये की लूट  
    Next Article महाकुम्भ में पहली बार होने जा रहा टॉप 100 हस्तशिल्पियों का संगम
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

      May 6, 2026

      बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध

      May 3, 2026

      इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version