Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»महाकुम्भ में पहली बार होने जा रहा टॉप 100 हस्तशिल्पियों का संगम
    राज्य

    महाकुम्भ में पहली बार होने जा रहा टॉप 100 हस्तशिल्पियों का संगम

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश की सबसे कीमती कलाकृतियां होंगी प्रस्तुत
    -दुनिया देखेगी बनारसी साड़ियों से लेकर दक्षिण भारतीय मूर्ति कला का अद्भुत प्रदर्शन
    -सीएम योगी के प्रयास से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट बनेंगे आकर्षण का केंद्र
    -प्रयागराज के मूंज से बने उत्पादों को भी देख और खरीद सकेंगे श्रद्धालु
    प्रयागराज। महाकुम्भ में पहली बार देश भर के टॉप 100 हस्तशिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में डबल इंजन की सरकार देश की सबसे कीमती कलाकृतियों को प्रस्तुत करने जा रही है। इस प्रदर्शनी का ऑनलाइन लाइव टेलीकास्ट किए जाने की भी तैयारी है। संगम तीरे लगने वाली इस प्रदर्शनी में बनारसी साड़ी से लेकर प्रमुख दक्षिण भारतीय कलाकृतियों को शोकेस किया जाएगा। इसमें प्रयागराज के मूंज से बने उत्पाद विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होंगे।

    -विभिन्न राज्यों की कला का अद्भुत संगम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के तहत इस बार महाकुम्भ को अद्भुत और अलौकिक बनाने की तैयारी चल रही है। सहायक निदेशक हस्तशिल्प सेवा केंद्र प्रयागराज तान्या बनर्जी ने बताया कि देश दुनिया के 45 करोड़ लोगों के सामने भारत के 100 प्रमुख शिल्पियों का अद्भुत प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है। प्रदर्शनी में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों की कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

    -पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा इतना बड़ा आयोजन
    महाकुम्भ की दिव्यता, भव्यता और नव्यता को देखते हुए पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर यहां संगम किनारे इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है। देश दुनिया के लोग विभिन्न राज्यों विशेषकर पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक की शिल्प कला से परिचित हो सकें, इसके लिए आयोजन को व्यापक रूप दिया जा रहा है।

    -ई कॉमर्स कम्पनियों को टक्कर दे रहे हस्तशिल्प उत्पाद
    महाकुम्भ के दौरान लाइव प्रदर्शनी में देश भर के शिल्पकारों की बनाई हुई कलाकृतियों की खरीद और बिक्री भी की जाएगी। इसके लिए बाकायदा अपनी वेबसाइट डेवलप की गई है। यह इंडिया हैंडमेड वेबसाइट दुनिया की बड़ी बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनियों को टक्कर दे रही है। भारत ही नहीं ,देश-विदेश के लोग भी इस वेबसाइट पर जाकर हस्त शिल्प के सामान की खरीद और बिक्री दोनों कर सकते हैं।

    -बनारस का सॉफ्ट स्टोन और जम्मू कश्मीर की पशमीना शॉल बटोरेगी सुर्खियां
    महाकुम्भ के दौरान हस्तशिल्प की प्रदर्शनी में बनारस के सॉफ्ट स्टोन से लेकर जम्मू कश्मीर की पशमीना शाल तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, प्रयागराज के मूंज क्राफ्ट, बांदा के सजर पत्थर, महोबा के गौरा पत्थर, झांसी के सॉफ्ट खिलौने, मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ियां और काशी की बनारसी साड़ियां भी लोगों को आकर्षित करेंगी।

    –लकड़ी के खिलौने लुभाएंगे
    महाकुंभ में ओडीओपी के तहत हाथी के अंदर हाथी और ऐसे ही एक-एक करके उसकी आठ लेयर बनाकर कलाकृति की प्रदर्शनी की जाएगी। इसके अलावा चित्रकूट और काशी के प्रसिद्ध लकड़ी के खिलौने विशेष तौर पर लुभाएंगे।

    महिलाओं को पसंद आएंगे फिरोजाबाद की चूड़ियां और हिमाचल की चंबा रुमाल
    महाकुंभ के दौरान हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी के तहत महिलाओं की पसंद का भी विशेष ख्याल रखा गया है। इसके तहत फिरोजाबाद की चूड़ियां और कांच के बर्तन से लेकर हिमाचल प्रदेश की विशेष कढ़ाई वाली चंबा रुमाल भी रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर के टेराकोटा, निजामाबाद आजमगढ़ की काली मिट्टी के बर्तन, भदोही की कालीन, सहारनपुर में सींग के सजावटी आइटम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से ऊनी वस्त्र, पंजाब के फुलकारी और राजस्थानी जूते के अलावा बरेली में बांस की कलाकृतियां और मुरादाबाद के पीतल के सामान विशेष आकर्षण रहेंगे।

    -विशिष्ट अतिथियों को दिया जाएगा सोविनियर
    योगी सरकार द्वारा देश विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों को कुंभ आधारित सोविनियर गिफ्ट किए जाएंगे। इसमें भी प्रदेश के हस्तशिल्प और ओडीओपी को प्राथमिकता दी जाएगी। हस्तशिल्प की कई कलाकृतियों को भी इसके लिए सेलेक्ट किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे 
    Next Article अयोध्या में जल्द शुरू होगी शीशे वाली भूल भुलैया
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version