Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पर्थ टेस्ट : तीसरे दिन लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 275/1, कुल बढ़त 300 के पार 
    स्पोर्ट्स

    पर्थ टेस्ट : तीसरे दिन लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 275/1, कुल बढ़त 300 के पार 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पर्थ। यहां पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 264 गेंदों पर 141 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ देवदत्त पडिक्कल 25 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ भारतीय टीम की कुल बढ़त 321 रन की हो गई है।

    भारतीय टीम ने आज बिना विकेट गंवाए 172 रन से आगे खेलना शुरू किया और आधे घंटे के अंदर ही यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। यशस्वी ने छक्का लगाकर टेस्ट करियर में अपना चौथा शतक पूरा किया। तीसरे दिन भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। वह 176 गेंदों में पांच चौकों की मदद से शानदार 77 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और यशस्वी के बीच 201 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल के बाद बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल ने भी यशस्वी जायसवाल का खूब साथ दिया और टीम की लीड को 300 के पार पहुंचाया। फिलहाल लंच होने तक यशस्वी 141 रन और देवदत्त पडिक्कल 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी में भारत को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। हालांकि पिच भी पहली पारी की अपेक्षा दूसरी पारी में सपाट दिखी, जिसका भारतीय बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और बिना विकेट गवांए दूसरे दिन स्टम्प तक बिना किसी नुकसान के 172 रन बना लिए थे।

    ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रनों पर सिमटी
    इससे पहले जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर समेट दिया है। बुमराह ने 5 विकेट लिए। इसी के साथ पहली पारी के आधार पर भारत को 46 रनों की बढ़त मिली गई है। भारतीय टीम पहली पारी में केवल 150 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टॉर्क ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। स्टॉर्क के अलावा एलेक्स कैरी ने 21, ट्रैविस हेड ने 11 और मेकस्विनी ने 10 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5, हर्षित राणा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए।

    भारत ने पहली पारी में बनाए 150 रन
    मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और पूरी टीम केवल 150 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से नीतीश रेड्डी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। नीतीश के अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 4, मिचेल स्टॉर्क, पैट कमिंस और मिचेल मॉर्श ने 2-2 विकेट लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्वदलीय बैठक : अडानी और मणिपुर पर चर्चा चाहता है विपक्ष, सरकार ने कहा- सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार 
    Next Article जॉर्जिया प्लिम्मर चोट के कारण शेष वर्ष के लिए क्रिकेट से बाहर 
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025

      आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

      May 31, 2025

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version