साहेबगंज डीसी से कार्रवाई की मांग
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आंखों को बंद करने से खतरा नहीं जायेगा, अरे वो देखना पड़ेगा, जो देखा नहीं जायेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड लव जिहाद- लैंड जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है। हाल यह है कि पत्थर चलाये जा रहे हैं, लाठी मारी जा रही है, घर तोड़े जा रहे हैं, वोट देने के आधार पर जनता को पीटा जा रहा है। बाबूलाल ने साहेबगंज की घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि ऐसी ही घटना साहेबगंज के ग्राम मोहम्मदपुर में सामने आयी है, जहां ईमाम मिर्जा को सिर्फ इसलिए पीटा गया, धमकाया गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, क्योंकि उसने अपना विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया था, वोट कमल के फूल पर दिया था। परिणाम आते ही जेएमएम पार्टी के गुंडे भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं और वोटरों को पीट रहे हैं, गांव से बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके हाथ में मुख्यमंत्री से लेकर थाना प्रभारी सभी हैं। इसलिए उनके कुकृत्यों के लिए कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता है। बाबूलाल ने साहिबगंज डीसी से अनुरोध किया है कि मामले की जांच करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायें एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए ईमाम मिर्जा को सुरक्षा मुहैया करायें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



