Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र विस चुनाव: 983 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, 8272 उम्मीदवार मैदान में
    देश

    महाराष्ट्र विस चुनाव: 983 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, 8272 उम्मीदवार मैदान में

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बागियों ने हर दल की बढ़ाई मुसीबत
    मुंबई। महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में सोमवार को 983 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 8272 उम्मीदवार मैदान में हैं। महाराष्ट्र के प्रमुख हर राजनीतिक दलों को अपने ही बागियों का सामना करना पड़ रहा है। सूबे में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होने वाली है।

    जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर थी। उस दिन तक विधानसभा की 288 सीटों के लिए कुल 10,900 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा था। इन नामांकनों की जांच के दौरान कुल 1654 नामांकन विभिन्न गलतियों की वजह से रद्द कर दिए गए थे। बचे हुए उम्मीदवारों के नामांकनों में आज 983 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस तरह बचे हुए उम्मीदवारों के तकदीर का फैसला 20 नवंबर को ईवीएम में बंद हो जाएगा।

    आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। बोरीवली से पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने भाजपा से नाराज होकर नामांकन भरा था लेकिन आज गोपाल शेट्टी ने अपना नामांकन वापल ले लिया है। इसी तरह भायखला से कांग्रेस के पूर्व विधायक मधुकर चव्हाण ने नामांकन भरा था, उन्होंने भी नाम वापस ले लिया है। प्रमुख पार्टियों में बगावत का आलम यह है कि एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल शिवसेना शिंदे समूह और राकांपा अजीत पवार के अधिकृत उम्मीदवारों को खुद उनके ही पार्टी के बागी उम्मीदवारों का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह की स्थिति सभी प्रमुख दलों की है और सभी दल बागियों से परेशान हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय लोक प्रशासन में औपनिवेशिक मानसिकता से अलग भारतीय विशेषताएं होनी चाहिएः उपराष्ट्रपति
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी की झारखंड में आज दो जगह जनसभा
    shivam kumar

      Related Posts

      हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

      July 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल
      • सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार
      • ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की
      • प्रधानमंत्री शहबाज के मानहानि केस का सामना कर रहे इमरान खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
      • सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version