रांची। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा है जननायक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव यह झारखंड विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत पर संपूर्ण पासवा परिवार में हर्ष का माहौल है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित है और यही कारण है कि दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से गठबंधन सरकार का गठन होने जा रहा है। पासवा के नेतृत्व में संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालयों और शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है। झारखंड के निजी विद्यालय इस बात के लिए आशान्वित हैं कि जनप्रिय सरकार झारखंड के निजी विद्यालयों के प्रति संवेदनशील रहेगी।

आलोक दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पासवा के संरक्षक सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव यह शुरू से मानते हैं कि झारखंड के निजी विद्यालय झारखंड के शिक्षा व्यवस्था की नींव हैं और झारखंड के निजी विद्यालयों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और यही कारण है कि पिछली सरकार में भी झारखंड के निजी विद्यालयों को आरटीइ की कठिन शर्तों से कभी कोई परेशानी नहीं हुई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version