Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड की जनता भ्रष्ट सरकार के खिलाफ करेगी मतदान : सुदेश महतो
    झारखंड

    झारखंड की जनता भ्रष्ट सरकार के खिलाफ करेगी मतदान : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष एवं सिल्ली विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार सुदेश महतो ने कहा कि भ्रष्ट सरकार के राज में अराजकता का बोलबाला है। जनता बदलाव के लिए तैयार है। पांच सालों से जनता सरकार की कुव्यवस्था और कुप्रबंधन की मार झेल रही है। हमने अपने बुजुर्गों को अपने हक के पेंशन के लिए रोते देखा है। लोग अपने छोटे से छोटे काम के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने जनता को गहरी चोट पहुंचाई है। इस व्यवस्था को बदलने और स्वराज से सुशासन को स्थापित करने के लिए भी वचनबद्ध हैं।

    उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के बिना राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। गांव के विकास के निर्णय गांव के लोग ही लेंगे। इसके लिए हम ग्राम पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां देकर मजबूत करेंगे। यह चुनाव झारखंड की अस्मिता और भविष्य के लिए अहम है।

    श्री महतो ने विधानसभा स्तरीय बाइक रैली के दौरान बोल रहे थे। इस रैली की शुरुआत रामपुर से हुई और विभिन्न गांवों से होते हुए मुरी में समाप्त हुई, इसमें हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जनता ने मौजूदा सरकार को राज्य की बेहतरी और विकास के लिए अपना मत दिया था लेकिन इस सरकार ने झारखंड को विनाश की ओर धकेल दिया है। मंत्री, सांसद, अफसरों के यहां से पैसे बरामद हो रहे हैं। अपनी खनिज संपदाओं के लिए देश में पहचाने जाने वाला राज्य की पहचान को इन्होंने परिवर्तित कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा की जनता से हमारा रिश्ता चुनावी नहीं पारिवारिक है। हर वक़्त जनता की सेवा हमारा दायित्व है। लोगों के अपार प्यार, साथ, सहयोग और समर्थन से सिल्ली विधानसभा आज विकास के मानकों पर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से ऊपर नजर आता है। हमारी तैयारी क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य करने की है, जिसका रोडमैप तैयार है। जनता का आशीर्वाद पुनः एक बार प्राप्त होते ही पहले दिन से सभी कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। विकास से सिल्ली विधानसभा की तस्वीर बदली है। जनता अपने मत से क्षेत्र के विकास में नवीन अध्याय जोड़ेगी। जनता के वोट के महत्व को हम समझते हैं। वोट लेने के लिए कई लोग मैदान में हैं लेकिन काम करने के लिए कोई नहीं है। हमने पहले भी काम किया है आगे भी करेंगे।

    उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा,जहां अधिकारी भी आना नहीं चाहते थे,आज उस क्षेत्र की विकास गाथा सबके सामने है। सरकार की विफलताओं ने युवाओं आज दो वक़्त की रोटी के लिए पलायन को मजबूर कर दिया है। युवा अपने स्वाभिमान से समझौता कर अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर काम करने को विवश हैं। युवाओं के स्वाभिमान को बचाने के लिए उन्हें अपने क्षेत्र में ही रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। एक साल के अंदर सभी खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा। इंटर्नशिप योजना और निर्मल महतो युवा निर्माण योजना युवाओं के सुदृढ़ भविष्य की नींव होगी। इंटर्नशिप प्राप्त नौजवानों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

    साथ ही हमारी तैयारी हर विधानसभा में उस क्षेत्र की उपयुक्तता के अनुसार कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण आधारित लघु एवं कुटीर उद्योग की स्थापना करने की है। हम पारा टीचर, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, पोषण दीदी, स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय दीदी, कृषक और उद्योग मित्र, सहायक पुलिसकर्मी तथा होम गार्ड्स की वर्तमान सेवा शर्तों एवं मानदेय की पूर्ण समीक्षा कर इसमें आवश्यक सुधार भी लाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएलडीएफ परिणाम प्रबंधन प्रशिक्षण की मेजबानी करेगा भारत
    Next Article राहुल गांधी बतायें 2014 में सरना धर्म कोड को क्यों रिजेक्ट किया था : प्रतुल शाहदेव
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version