Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पीकेएल-11: दबंग दिल्ली केसी ने पटना पाइरेट्स के मुंह से जीत खींची, मुकाबला 39-39 से टाई कराया
    स्पोर्ट्स

    पीकेएल-11: दबंग दिल्ली केसी ने पटना पाइरेट्स के मुंह से जीत खींची, मुकाबला 39-39 से टाई कराया

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा। दबंग दिल्ली केसी ने पटना पाइरेट्स के मुंह से जीत को खींचते हुए नोएडा इंडोर स्टेडियम में मंगलवार रात रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 78वें मैच को 39-39 से टाई करा लिया। यह इस सीजन का कुल सातवां, दिल्ली का तीसरा और पटना का पहला टाई है।

    30वें मिनट तक पटना 33-25 से आगे चल रहे थे लेकिन फिर दिल्ली ने आशीष के सुपर रेड की बदौलत वापसी की राह पकड़ी और पटना को आलआउट करते हुए लीड भी ले ली लेकिन फिर पटना ने संयम बनाए रखते हुए मैच टाई करा लिया। पटना के लिए देवांक ने 15 अंक बनाए जबकि दीपक और अंकित ने क्रमशः 7 और 5 अंक लिए।

    दिल्ली के लिए आशु ने एक बार फिर सुपर-10 लगाया जबकि सुपर रेड के साथ आशीष ने सात अंक बटोरे। नवीन ने भी 6 अंक का योगदान दिया।

    इस मैच के बाद दोनों टीमें क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर ही बनी हुई हैं।

    दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की। पांच मिनट बाद पटना 6-5 से आगे थे। इसमें देवांक के चार और सुपर रेड के साथ आशु के तीन अंक शामिल है। इस बीच आशीष ने पहली रेड पर आए अयान को लपक स्कोर 6-6 कर दिया। इस बीच अंकित ने डू ओर डाई रेड पर आशु का शिकार कर पटना को आगे कर दिया।

    आशीष ने हालांकि देवांक को एंकल होल्ड कर मामला बराबर कर दिया। इसके बाद पांच के डिफेंस में नवीन डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन लपक लिए गए। 10 मिनट बाद पटना 8-7 से आगे थे। ब्रेक के बाद पटना दो अंक से आगे थे औऱ दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था, जिसका वे फायदा नहीं ले सके और आलआउट होकर 8-14 से पीछे हो गए।

    आलइन के बाद पटना ने 1 के मुकाबले देवांक के मल्टी प्वाइंट रेड की बदौलत छह अंक लेकर फासला बढ़ा दिया। पटना ने इस तरह 20-9 स्कोर के साथ पाला बदला। देवांक अपना सुपर-10 पूरा कर चुके थे। दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था लेकिन वे इसका फायदा नहीं ले सके और दूसरी बार आलआउट हुए। अब पटना 24-11 से आगे थे।

    इसके बाद हालांकि आशु की बदौलत दिल्ली ने 1 के मुकाबले 4 अंक लेकर वापसी की राह पकड़ी।

    दिल्ली के डिफेंस ने फिर देवांक को लपक इस पर मुहर लगाई। अब पटना आलआउट की कगार पर थे, जिसे अंजाम देकर दिल्ली ने स्कोर 21-28 कर दिया। इस बीच अंकित ने आशु को लपक हाई-5 पूरा किया।

    अगली रेड पर देवांक ने दो अंक लेकर फासला 31-22 कर दिया। दिल्ली ने इसके बाद 3 अंक लेकर वापसी की गुंजाइश बनाए रखी लेकिन लगातार दो अंक के साथ पटना ने 30 मिनट के खेल के बाद स्कोर 33-25 कर दिया। अपनी टीम को लगातार मुकाबले में बनाए रखने के प्रयास के तहत आशु ने सुपर-10 पूरा किया।

    दिल्ली ने इसके बाद अयान को सुपर टैकल कर दो अंक बटोर स्कोर 30-36 कर दिय़ा। फिर नवीन ने एक शिकार कर फासला 5 का कर दिया। फिर आशीष ने फिर देवांक का शिकार कर फासला 4 का कर दिया।

    आशीष यही नहीं रुके और सुपर रेड के साथ न सिर्फ स्कोर 35-36 किया बल्कि पटना को आलआउट की ओर भी धकेल दिया। अब 1.20 मिनट बचे थे।

    इसके बाद दिल्ली ने आलआउट लेते हुए 38-37 की लीड ले ली लेकिन शुभम ने आशुको लपक स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद देवांक ने बोनस के साथ पटना को आगे कर दिया। फिर आशीष ने बोनस के साथ स्कोर बराबर कर दिया। मैच की अंतिम रेड पर देवांक आए और रेड वैलिड करके लौट गए। इस तरह यह मैच टाई पर समाप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने कोलकाता में जन्मे जय भट्टाचार्य पर जताया भरोसा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का निदेशक नामित किया
    Next Article आईएसएल में पहली घरेलू जीत तलाश रहे मोहम्मडन एससी का सामना बेंगलुरू एफसी से
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version