फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात में पांच घंटे अभियान चलाकर 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त हैं जो फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्ल्यू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात 12.00 बजे से रविवार की सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 58 एनबीडब्ल्यू वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें थाना उत्तर ने 2, थाना दक्षिण ने 3, थाना रामगढ़ ने 4, थाना रसूलपुर ने 1, थाना नगला सिंघी ने 2, थाना पचोखरा ने 1, थाना नारखी ने 1, थाना रजावली ने 1, सिरसागंज ने 8, थाना नगला खंगर ने 2, थाना अराव ने 1, थाना नसीरपुर ने 2, थाना शिकोहाबाद ने 4, थाना खैरगढ़ ने 3, थाना मक्खनपुर ने 2, थाना जसराना ने 6, थाना एका ने 5, थाना फरिहा ने 1, थाना मटसेना ने 3, थाना बसई मौहम्मदपुर ने 5 व थाना लाइनपार में 1 अभियुक्त को पकड़ा है।

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम ने मात्र 5 घण्टे में 58 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version