Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»शीतकालीन सत्र बुलाने की तैयारी शुरू, अनुपूरक बजट के लिए विभागों से मांगा प्रस्ताव
    झारखंड

    शीतकालीन सत्र बुलाने की तैयारी शुरू, अनुपूरक बजट के लिए विभागों से मांगा प्रस्ताव

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 28, 2024Updated:November 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट के लिए सरकार के विभागों से प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए वित्त विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रभूषण प्रसाद ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी हेड आॅफ डिपार्टमेंट को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें केंद्र प्रायोजित स्कीम और केंद्रीय सेक्टर स्कीम की हिस्सेदारी में परिवर्तन के फलस्वरूप यदि बजट में संशोधन अपेक्षित है। तो इसके अनुसार प्रस्ताव दिये जायें। जारी आदेश में कहा गया है कि तीन दिसंबर को शाम पांच बजे तक वित्त विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है।

    वित्त विभाग ने इन बिंदुओं पर मांगा है प्रस्ताव
    -चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र प्रायोजित स्कीम या केंद्रीय सेक्टर स्कीम में भारत सरकार से राशि प्राप्त हो गयी है और जिसका खर्च नहीं किया गया है। या उपबंधित राशि अपर्याप्त है, उसके अनुसार प्रस्ताव दिए जायें।
    – केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित किये गये शेयरिंग पैटर्न के अनुरूप केंद्रांश एवं राज्यांश के अतिरिक्त राज्य के अपने संसाधनों से प्रस्तावित व्यय को टॉप अप के रूप में उपबंधित कराया जाये।
    – वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में किसी त्रुटिपूर्ण बजटीय उपबंध में यदि सुधार की आवश्यकता हो तो ऐसे प्रस्ताव प्रत्यर्पण के साथ प्राप्त किये जायेंगे।
    – राज्य योजना और केंद्रीय योजना में बजटीय उपबंध करने संबंधी प्रस्तावों पर योजना एवं विकास विभाग की सहमति के उपरांत ही विचार किया जायेगा। ऐसे सभी प्रस्ताव योजना एक विकास विभाग के अनुमोदन के बाद समय पर वित्त विभाग को आॅनलाइन व आॅफलाइन उपलब्ध करा दिये जायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधरती आबा के वंशज से मिलने रिम्स पहुंचे विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल, ली स्वास्थ्य की जानकारी
    Next Article शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने लिया पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन का आशीर्वाद
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version