नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मंगल मुंडा का सड़क दुर्घटना के बाद झारखंड के रिम्स में इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांतिः!”

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version