Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कोलकाता पुलिस के अधिकारी मुरलीधर शर्मा का तबादला, उठ रहे सवाल
    राज्य

    कोलकाता पुलिस के अधिकारी मुरलीधर शर्मा का तबादला, उठ रहे सवाल

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता पुलिस के एसीपी सह ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) मुरलीधर शर्मा का बुधवार को अचानक तबादला कर दिया गया। उन्हें बैरकपुर पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। यह तबादला कोलकाता पुलिस और राज्य प्रशासन में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि मुरलीधर शर्मा कोलकाता पुलिस के दक्ष और लोकप्रिय अधिकारियों में गिने जाते हैं।

    कोरोना संकट में ‘मसीहा’ बने थे मुरलीधर
    कोरोना महामारी के कठिन समय में, जब कोलकाता समेत पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी, मुरलीधर शर्मा ने लाखों लोगों की मदद की। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट भर से लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंच जाती थी। उनकी नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता ने कोलकाता पुलिस को जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बनाया।

    आरजी कर कांड और त्वरित कार्रवाई
    हाल ही में हुए आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड में उनकी भूमिका सराहनीय रही। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पहल की। तत्कालीन कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के विवादास्पद बयानों के बावजूद, मुरलीधर शर्मा की निगरानी में मुख्य आरोपित सिविक वॉलंटियर संजय राय को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई जांच में भी उनके दावे सही साबित हुए। इस गिरफ्तारी के बाद सीबीआई किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई और जितना कोलकाता पुलिस ने दावा किया था केवल इस दावे को कोर्ट में पेश किया गया है।

    हिंसा और अपराध नियंत्रण में असाधारण भूमिका
    खिदिरपुर में हुए दो गुटों की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान उनकी उपस्थिति और त्वरित कार्रवाई ने हालात को नियंत्रण में लाने में अहम भूमिका निभाई। अपराध नियंत्रण में उनकी सक्रियता और तत्परता ने उन्हें कोलकाता के हर वर्ग में लोकप्रिय बनाया। चाहे आम जनता हो या विपक्ष, हर किसी ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।

    एसटीएफ के डीसी रहते बजा था दुनिया में कोलकाता पुलिस का डंका
    मुरलीधर शर्मा जब कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के डीसी थे, उस समय अमेरिकी संसद में साउथ एशिया में आतंकवाद और उग्रवाद नियंत्रण में क्षेत्रीय एजेंसियों की भूमिका को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई थी। उसमें कोलकाता पुलिस की जमकर सराहना हुई थी। उस दौर में राष्ट्र के लिए खतरा बने कई आतंकियों की गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस के हाथों हुई थी, जिनकी निगरानी और केंद्रीय एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन की भूमिका मुरलीधर शर्मा ने ही निभाई थी।

    बहुमुखी प्रतिभा
    मुरलीधर शर्मा न केवल एक कुशल और संवेदनशील अधिकारी हैं, बल्कि वे एक उम्दा शायर भी हैं। कोलकाता के हर वर्ग, चाहे वह गरीब हो या संपन्न, हर किसी के दिल में उन्होंने अपनी जगह बनाई।

    तबादले पर सवाल
    उनके तबादले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह निर्णय प्रशासनिक मजबूरियों का नतीजा है या उनके काम को लेकर कोई सियासी दबाव था? मुरलीधर शर्मा को जिस पद से हटाया गया है, वह कोलकाता पुलिस की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में उनकी विदाई ने कोलकाता पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक फैसलों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडब्ल्यूटीटी फाइनल्स 2024 : पहले दिन ही बाहर हुए चीनी पैडलर्स
    Next Article 108 करोड़ की लागत से बननेवाले सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने किया शिलान्यास
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव: पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की ए.एन. कॉलेज परिसर में होगी मतगणना

      November 13, 2025

      बिहार के सासाराम में राजद उम्मीदवारों का स्ट्रांम रुम में काउंटिंग से पहले ट्रक पहुंचने को लेकर हंगामा

      November 13, 2025

      मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

      November 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घाटशिला उपचुनाव की मतगणना जारी, दोपहर बाद आएगा परिणाम
      • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
      • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
      • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
      • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version