रांची। झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को झारखंड दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा में एक घंटे तक रोक दिया गया। उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। इस दौरान वह हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे। राहुल गांधी महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री दीपिका पांडेय व बेरमो से प्रत्याशी अनूप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रोके जाने की सूचना पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया व नारेबाजी किया। मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर हेलीकॉप्टर रोका गया है। सभा में जनता राहुल गांधी का इंतजार कर रही थी। इस साजिश का चुनाव में जनता जवाब देगी। बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से एटीसी ने हेलीकाप्टर को रोका था। हेलीकॉप्टर रोके जाने की सूचना मिलने पर रांची में भी कांग्रेसियों ने विरोध किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version