Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी से पूछना चाहिए आदिवासियों की जमीन कौन लूट रहा है: हिमंता बिस्वा सरमा
    Top Story

    राहुल गांधी से पूछना चाहिए आदिवासियों की जमीन कौन लूट रहा है: हिमंता बिस्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024Updated:November 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी ने खरसावां में की जनसभा
    राहुल गांधी हिंदू समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं, ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था
    एक आदिवासी नेता होने के नाते हेमंत सोरेन की जिम्मेदारी नहीं है कि वे झारखंड में एक भी घुसपैठियों को आने से रोकें
    खरसावां/ सिमडेगा। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को खरसावां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदू समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं, ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। हमारे समाज को राहुल गांधी बांटना चाहते हैं। हेमंत सोरेन घुसपैठियों के लिए काम करते हैं। वे आदिवासी समाज के कल्याण के लिए काम नहीं करते। वे झारखंड के कल्याण के लिए काम नहीं करते। इसलिए हम लोग कहते हैं एकजुट रहो, सुरक्षित रहो। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पूछना चाहिए कि कितने आदिवासी युवाओं को नौकरी मिली? आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन कौन लूट रहा है और कौन उन्हें संरक्षण दे रहा है, एक नंबर हेमंत सोरेन और दो नंबर राहुल गांधी। एक आदिवासी नेता होने के नाते, क्या यह हेमंत सोरेन की जिम्मेदारी नहीं है कि वे झारखंड में एक भी घुसपैठियों को आने से रोकें। हम धर्म की बात नहीं करते, हम घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात करते हैं।

    बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। आज झारखंड में लगातार घुसपैठिए आ रहे हैं, इस सरकार (राज्य) ने हाइकोर्ट में कहा है कि घुसपैठिए नहीं आ रहे हैं। मैं पूछता हूं कि संथाल परगना में मुस्लिम आबादी 10% से बढ़कर 34% हो गयी है, क्या ये यहां के मुसलमान हैं? हाइकोर्ट ने इस पर सवाल उठाया है। आपके अधिकारियों ने बयान दिया है कि घुसपैठिए आदिवासी बहनों से शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़पते हैं। वे सिर्फ़ वोट बैंक के दलाल हैं। अगर वे वोट बैंक के दलाल नहीं हैं तो उन्हें कहना चाहिए कि वे घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे।

    सहारा का एक-एक पायी पैसा वापस दिलवायेंगे
    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सिमडेगा जिला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा एवं सुजान जोजो के पक्ष में जनसभा कर की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी और हिंदू से हेमंत सोरेन को प्यार नहीं है उन्हें सिर्फ इरफान अंसारी और आलमगीर आलम जैसे लोगों से प्यार है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकलेंगे। आज झारखंड में गरीब रो रहा है और कल्पना सोने और हेमंत सोरेन एक दूजे के लिए सिनेमा की शूटिंग कर रहे हैं। भाजपा की सरकार बनते ही सहारा में लोगों का जो रुपया फंसा है उसे वापस दिलाया जायेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक एवं जिला संगठन प्रभारी बबन गुप्ता ने स्वागत भाषण किया। मंच संचालन दीपक पूरी ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की नजर : कल्पना सोरेन
    Next Article 10 सीट पर चुनाव लड़नेवाली पार्टी 30 की गारंटी दे रही: सुप्रियो
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025

      विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version