Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आदिवासी और दलित अफसर भाजपा के टारगेट में : सुप्रियो
    झारखंड

    आदिवासी और दलित अफसर भाजपा के टारगेट में : सुप्रियो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दूसरे राज्य के सीएम और केंद्रीय मंत्री झारखंड में दिवाली मनाते हैं
    बीजेपी नेता को पता ही नहीं है कि आयु की गिनती जन्म प्रमाण पत्र और मैट्रिक के प्रमाण पत्र से होती है
    साजिश के तहत इस चुनाव को त्योहारों के बीच में कराया जा रहा
    रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि एक दूसरे राज्य के सीएम और एक केंद्रीय मंत्री झारखंड में ही दिवाली मनाते हैं। इससे बीजेपी के दिवालियापन का पता चलता है। सुप्रियो ने आगे कहा कि 29 अक्टूबर को अचानक से फरमान आया कि देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग का तबादला किया जाये। इससे पहले रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का भी तबादला करने का फरमान आया। कहा, ये सब क्यों हो रहा है, किस परिस्थिति में हो रहा है इसे समझना पड़ेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने इन 2 अफसरों पर कुछ आरोप लगाये थे। तब चुनाव आयोग ने कार्रवाई की थी। कहा कि नियम के मुताबिक प्रत्याशी अधिकारियों की शिकायत कर सकते हैं। कहा, लेकिन इस चुनाव में निशिकांत प्रत्याशी नहीं हैं। फिर भी इन दोनों अधिकारियों का तबादला किया गया। कहा कि इससे एक बात साफ है कि आदिवासी और दलित अफसर भाजपा के टारगेट में हैं।

    कहा कि भारत चुनाव आयोग के अधिकारी जब यहां आये थे तभी हमने कहा था कि 15 नवंबर तक हमारे यहां कई बड़े पर्व और त्योहार हैं। इसमें लोग अपने घर चले जाते हैं। अभी संथाल परगना में सोहराय चल रहा है। दिवाली और काली पूजी हुई है। चित्रगुप्त पूजा भी है। छठ महापर्व है। गुरु नानक जंयती है। बिरसा जयंती है। लेकिन साजिश के तहत इस चुनाव को त्योहारों के बीच में कराया जा रहा है। कहा, इसके पीछे पूरे प्रशासनिक तंत्र को पंगु बना देने की साजिश है।

    सुप्रियो ने कहा कि राज्य के अधिकारी और कर्मचारी भी इन त्योहारों में अपने घरों में रहते हैं। पर्व और त्योहर आस्था से जुड़े होते हैं। वे इस मौके पर छुट्टी लेते हैं। साथ ही, चुनाव कराने में बड़ी संख्या में वाहनों की जरूरत पड़ती है। कहा कि 8 नवंबर तक छठ है और पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है। छठ में जमशेदपुर और रांची से बड़ी संख्या में लोग बिहार और दूसरे प्रदेश में चले जाते हैं। कहा कि वाहन की कमी होगी तो वे वापस कैसे आयेंगे। चुनाव की घोषणा के समय इन सभी तकनीकी चीजों को दरकिनार कर दिया गया। सिर्फ इसलिए कि बीजेपी को फायदा पहुंचाया जा सके।

    कहा कि एक राज्य के सीएम और एक केंद्रीय मंत्री भी दिवाली यहीं बिताते हैं। इससे पता चलता है कि बीजेपी में कितना दिवालियापन है। कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने ये कह दिया कि हेमंत सोरेन ने गलत नामांकन फार्म भर दिया है। हेमंत ने, अपना निर्वाचन क्षेत्र जो 3 नंबर बरहेट है, उसके जगह पर 64 हटिया लिख दिया। कहा कि 64 हटिया के मतदाता हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन हैं। ये हम सब जानते हैं। लेकिन बीजेपी के इस नेता की इतनी विद्वता है, ये हम नहीं जानते थे। बीजेपी के लोग इतने बौखला गये हैं। एक सीएम ट्वीट करते हैं कि हेमंत सोरेन ने अपनी आयु की भी गलत जानकारी दी है। कहा कि ऐसे बीजेपी नेता को पता ही नहीं है कि आयु की गिनती जन्म प्रमाण पत्र और मैट्रिक के प्रमाण पत्र से होती है। इस आधार पर हेमंत सोरेन के नामांकन को सही करार दिया गया है। लेकिन उनको इस बात की भी जानकारी नहीं है। इस पर भी हंगामा किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में सुप्रियो के साथ राजद, कांग्रेस और माले के नेता भी मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा समर्थकों के साथ जेएमएम में हुए शामिल
    Next Article झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवारः के रवि कुमार
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version