रांची। प. सिंहभूम में एनडीए को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। आजसू के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएमएमए में शामिल हो गये हैं। आजसू नेता रामलाल मुंडा शुक्रवार को दर्जनों वाहनों के काफिला के संग सीएम आवास पहुंचे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना, इसके बाद सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
ये लोग हुए जेएमएम में हुए शामिल
आजसू के रोमित सिंह, अनुसूचित जनजाति महासभा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा, तुरी कोड़ा, गणपति महाली, मुचिराय महाली, सुसेन महाली, अंगद महाली, ईश्वर मुदी, मनोज मुंडा, सुराज महली, विश्वनाथ महाली, सुखलाल लागुरी, भीमसेन महतो, अनिल मुंडा, हराधान मुंडा, राज किशोर महतो, सिनू जारिका, रामदेव तांती, श्रीकांत प्रधान, कृष्णा तांती, मंगता केराई, दीपक महतो, अनिल महतो, मनकिशोर महतो, मुकेश मांझी, कदेराम मांझी, रामराई हेंब्रम, मांझी बंकिरा, रमेश गागराई, हराधान मुंडा समेत सैकड़ों की संख्या में आजसू पार्टी के नेताओं ने जेएमएम की सदस्यता ली।