रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। महिला अपने घर के बाहर रविवार को दिन के 1 बजे टहल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और मौका देखते ही चेन छीन कर फरार हो गया। महिला की पहचान 78 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है। मामले की शिकायत रातू थाना में कर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पीड़िता के बेटे निसित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां दिन के 1 बजे घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट लगाये बाइक में इधर-उधर घूम रहा था। उसने मौका देखते ही महिला की चेन छीना और वहां से फरार हो गया। हालांकि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस इसी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version