Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»झारखंड की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है: मोदी
    देश

    झारखंड की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है: मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद पर तीखा हमला किया और उन पर बड़ी-बड़ी बातें करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

    झारखंड में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को नमो एप के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि उनकी पार्टी ने लोगों को “झूठी गारंटी” दी है। उन्होंने कहा, “झारखंड वन व खनिज संपदा से भरपूर क्षेत्र है। समृद्धि के बावजूद यहां विकास का आभाव और बेरोजगारी चरम पर है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार व झारखंड की अमूल्य प्राकृतिक संपदा की बेतहाशा लूट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में है, वहां के लोगों को ऐसे ही ठगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वयं ही स्वीकार किया कि उनकी पार्टी ने झूठी गारंटियां दी हैं। खरगे ने कहा,’ जितना कर सकते हैं, उतनी ही गारंटी दो।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड इस बार चुनावों में बदलाव करने को संकल्पित हो गया है, इसका सबसे बड़ा कारण तो ये भी है कि जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी ने झारखंड की रोटी, बेटी और माटी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल इन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कीं लेकिन आज झारखंड की जनता देख रही है कि इनके ज्यादातर वादे झूठे हैं।

    मोदी ने कहा कि राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद केंद्र सरकार अपने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ राज्य के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हम जिस गति से झारखंड में विकास करना चाहते हैं, उसके लिए वहां डबल इंजन सरकार की बहुत जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां, भष्टाचारी तो होती ही हैं साथ ही समाज के प्रतिभाशाली नौजवानों के रास्ते में सबसे बड़ी दीवार होती हैं। जेएमएम के परिवारवादियों ने कांग्रेस के शाही परिवार से ऐसी गंदी चीजें सीखी हैं, जिसमें उन्हें कुर्सी और खजाना दो ही चीजों की चिंता रहती है, नागरिकों की उन्हें परवाह ही नहीं होती है।

    मोदी ने कहा कि पहले तो अमीरों के घर में गैस का सिलेंडर होता था, गरीब तो गैस सिलेंडर के बारे में सोच ही नहीं सकता था। क्योंकि कांग्रेस का स्वभाव अमीरों की खातिरदारी करने का था। भाजपा ने ‘उज्जवल योजना’ के माध्यम से गरीबों के घर गैस सिलेंडर पहुंचाया।

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने विपक्षी दल जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद, कुशासन से मुक्त कराना है। मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में सिर्फ तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है और जहां-जहां दलित, आदिवासी और ओबीसी सबसे ज्यादा हैं और एकजुट हैं, वहां एनडीए सरकारें हैं। इससे कांग्रेस का शाही परिवार गुस्से में है, इसलिए उन्होंने एससी-एसटी-ओबीसी समाज को तोड़ने का फैसला किया है। इसलिए मैं लगातार कह रहा हूं कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article हमें साेरेन सरकार और कांग्रेस काे हटाकर झारखंड में रामराज्य लाना है : डॉ. मोहन यादव  
    Next Article रूस की यूक्रेन पर हमला कर कुर्स्क पर नियंत्रण की तैयारी   
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version