Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश» हमें साेरेन सरकार और कांग्रेस काे हटाकर झारखंड में रामराज्य लाना है : डॉ. मोहन यादव  
    देश

     हमें साेरेन सरकार और कांग्रेस काे हटाकर झारखंड में रामराज्य लाना है : डॉ. मोहन यादव  

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झारखंड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा, चिनिया बाजार तथा चतरा जिले की सिमरिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया
    रांची। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा, चिनिया बाजार एवं चतरा जिले की सिमरिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अभी हाल ही में हमने पहली दीवाली मनाई है और देव दीवाली भी आ रही है। लेकिन रामराज्य अभी नहीं आया है। झारखंड में रामराज्य की स्थापना के लिए हमें कांग्रेस और सोरेन की सरकार को हटाना होगा। इस भ्रष्ट और बेईमान सरकार को रवाना करना होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। क्या आप सभी इसके लिए तैयार हैं?

    भगवान बिरसा मुंडा ने फूंका था आजादी का बिगुल-
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपके बीच आकर मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे अपने परिवार के बीच आ गया हूं। झारखंड के लोग मेहनतकश होते हैं और अपनी इच्छाशक्ति के दम पर कुछ भी कर गुजरने का माद्दा रखते हैं। परमात्मा की दी हुई, अकूत खनिज संपदा इस राज्य के पास है। भरपूर प्राकृतिक संसाधन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने इसे अलग राज्य बनाया था और यह कहा था कि झारखंड एक दिन देश का नं.1 राज्य बनेगा। उन्हाेंने कहा कि इसी धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से आजादी का बिगुल फूंका था। अत्यंत कठिन समय में उन्होंने आदिवासी भाइयों को साथ लेकर अहंकारी अंग्रेजों के होश फाख्ता कर दिये थे। वो जनता के बीच काम करते हुए अंग्रेजों से काम करते रहे, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारों ने उनके योगदान को भुला दिया।

    मोदी जी ने दिया जनजातीय समाज को सम्मान-
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की आजादी और हमारी संस्कृति की रक्षा में भगवान बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय योगदान है, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए कभी सोचा भी नहीं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के लिए हमारे प्रधानमंत्री का कितना बड़ा मन है, यह इस बात से देखा जा सकता है कि उन्होंने जनजातीय समाज की बहन द्राैपदी मुर्मु को देश का राष्ट्रपति बनाया। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की राह पर चलते हैं। उन्होंने एक यादव परिवार के बच्चे को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग को जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है, किसी और ने कभी नहीं दिया।

    ‘कंस की राह पर चल रहे कांग्रेस और सोरेन’-
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण के काल में कंस ने कितने अत्याचार किए थे? सिर्फ एक भविष्यवाणी हुई थी, लेकिन उस दुष्ट ने भगवान कृष्ण के भाई-बहनों को मारना शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता को जेल में डाल दिया था। कांग्रेस और सोरेन भी कंस की राह पर ही चल रहे हैं। इन्होंने झारखंड में कितना भ्रष्टाचार किया है, आप सभी ने देखा है। कोयला खदानों में ही इन्होंने 350 करोड़ का घोटाला कर दिया था। इनके भ्रष्टाचार का हाल यह था कि इनके नौकर चाकरों के पास से भी सैकड़ों करोड़ रुपये मिल रहे हैं। ये लोग जनता के हक का पैसा और उसकी मेहनत की कमाई लूट-लूटकर अपनी जेबें भरते रहे। उन्हाेंने कहा कि ये लोग झूठ और भ्रम की राजनीति करते हैं। पिछले चुनाव में भी सोरेन एक के बाद एक झूठ बोलते गए। इन्होंने कहा था कि आप लोगों को सोने का सिक्का देंगे। आप में से किसी को मिला हो तो बताइये, इन्होंने सोने का तो क्या किसी को पीतल का सिक्का भी नहीं दिया और जनता के सारे पैसे खा गए।

    यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है-
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झारखंड में विधानसभा का जो चुनाव हो रहा है, यह चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। झारखंड की जनता यह तय करेगी कि इस धर्म युद्ध में किसकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में सनातन धर्म और हमारी संस्कृति के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। आप अपने घर के आसपास देखिए, कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए आकर बस गए हैं। कांग्रेस और सोरेन जैसे लोग इन घुसपैठियों को वोटों के लालच में सहयोग दे रहे हैं। ये घुसपैठिए आपकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, आपकी बहन-बेटियों का अपहरण कर उनकी इज्जत लूटना चाहते हैं। इन्होंने ऐसी हालत बना दी है कि यह रांची को भी करांची बना देंगे। उन्हाेंने कहा कि अभी हमने देखा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों पर किस तरह से हमला किया गया था। हमने कभी किसी के धर्मस्थल पर आक्रमण नहीं किया, लेकिन ये लोग हमारी चोटी, बेटी और मंदिर की पूजा के विरोधी हैं। इसलिए यह चुनाव हमारी जमीन, हमारी बहन-बेटियों और हमारे सनातन धर्म के सम्मान को बचाने का चुनाव है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम पहले चरण की 43 में से 38 सीटें जीतेंगे : सुप्रियो
    Next Article झारखंड की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है: मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version