62000 आदिवासी गांव के लिए हमने अलग योजना बनायी है
रांची। मंगलवार को हटिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी शक्तिशाली राकेट है। ये पार्टी झारखंड को नयी उंचाई ले जायेगी। कहा कि आपने राज्य बनने के बाद से अब तक 13 सीएम बनाये। हमारे एक भी सीएम पर केस नहीं हुआ। जेल नहीं गये। लेकिन यहां के दो-दो सीएम जेल गये। ये दोनों बीजेपी के नहीं थे। कहा कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास पर किसी गड़बड़ी का आरोप नहीं लगा। कहा कि हमने अलग राज्य बनाया। ये काम कांग्रेस, राजद या झामुमो ने नहीं किया है, हमने किया है।

कहा झारखंड बनने के बाद हमने सोचा था कि इसका विकास करेंगे। लेकिन ये नहीं हो पाया। जब भी जेएमएम के हाथों में राज्य गया इसकी बर्बादी हुई। राजनाथ सिंह ने आगे कहा, बीजेपी तेजी से विकास करती है। वहीं, जेएमएम का मतलब है यानी जमकर मलाई मारो। हम ऐसा नहीं करते। कहा कि इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। सिंह ने कहा, झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है।

कहा कि कहां से आते हैं इनके पैसे, ये आपको सोचना चाहिए। सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास में तीन ब्रेकर हैं। कांग्रेस, राजद और जेएमएम। आप क्या ऐसे लोगों को फिर से सरकार बनाने का मौका देंगे। कहा कि आज देश का नाम मोदी के कारण पूरी दुनिया में गूंज रहा है। कहा कि धनतेरस के दिन हमने विदेश में रखा भारत का 102 टन सोना वापस लाया। कहा कि अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। लेकिन जल्दी ही ये तीसरे स्थान पर होगा। कहा अमेरिका और चीन के बाद हम तीसरे पर स्थान होंगे। कहा कि आदिवासियों को सबसे अधिक सम्मान बीजेपी ने दिया है। पूरे देश में बिरसा जयंती मनायी जा रही है। दिल्ली में मनाया जा रहा है। हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। कहा कि दो बार बीजेपी को मौका दीजिये। आप सत्ता परिवर्तन कीजिये। हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे।

कहा कि 62000 आदिवासी गांव के लिए हमने अलग योजना बनायी है। हर तरह से आदिवासियों की चिंता की जा रही है। कहा कि नवीन जायसवाल तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भी जीतेंगे तो सिर्फ विधायक नहीं रहेंगे कुछ और रहेंगे। इसलिए इनकी मदद कीजिये। इनको फिर से विधानसभा में पहुंचाइये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version